जयपुर:रीजनल साइंस सेंटर में आयोजित “किड्स कला उत्सव–टैलेंट मैनिया” बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास का रंगारंग मंच बना। कार्यक्रम में डांस, सिंगिंग, कविता-पाठ, कहानी सुनाना, मंत्रोच्चारण, हुला हूप, जनरल नॉलेज और मॉडलिंग जैसी विविध विधाओं में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मनीष तिक्कू और आदित्य तिक्कू ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के सूत्रधार जसप्रीत वालिया रहे, जबकि मंच संचालन एंकर शिखा जैन ने किया। उनकी ऊर्जावान और बच्चों से जुड़ने वाली प्रस्तुति शैली ने पूरे कार्यक्रम को रोचक बनाए रखा।
डांस, गायन से लेकर मंत्रोच्चारण तक रही रंगारंग प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में अनिका खेतान, हार्विन सेठी, मान्या लखानी, ईशान्वी वशिष्ठ, इशित्वा रत्नू, जियाना भाविन अदेशरा, केश्वी लखोटिया, मोहम्मद अफराज़ खान, मोहम्मद मूसा खान, परिधि जैन, पार्थवी नाग, प्रीशा गुप्ता, रुही दतवानी, सार्थक राज श्रीवास्तव, त्रिशान लाला, वंश खोजीय, युवराज बंसल, पंखुड़ी तिवारी और मौली वंजानी दाने सहित अन्य बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विशेष प्रस्तुतियों के लिए अनिका खेतान, मान्या लखानी और वंश खोजीय को विशेष श्रेणी में सम्मानित किया गया।
30 मिनट का मैजिक शो रहा खास आकर्षण
कार्यक्रम के दौरान मैजिशियन कृष्ण गोपाल द्वारा प्रस्तुत 30 मिनट का मैजिक शो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। जादुई करतबों ने बच्चों को रोमांचित कर दिया और सभागार तालियों से गूंज उठा। इसके अलावा बच्चों के लिए आयोजित 3डी शो ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के समापन पर अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

