• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रघुराम राजन पर आरोप- गोरों को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं किया था रेट कट, जांच की हुई थी मांग

रघुराम राजन पर आरोप- गोरों को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं किया था रेट कट, जांच की हुई थी मांग

April 5, 2022
भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

May 16, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान

May 16, 2026
धुरंधर

धुरंधर 2 जल्द ओटीटी पर, जियोहॉटस्टार पर जून में हो सकती है रिलीज

May 16, 2026
सैफ

‘मैं हूं ना’ में हो सकते थे सैफ अली खान, जानिए कैसे हाथ से निकल गया रोल

May 16, 2026
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

फिक्सिंग विवाद पर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा

May 16, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट? कोहली का बड़ा बयान

May 16, 2026
खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

May 16, 2026
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व

May 16, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 16 मई 2026

May 16, 2026
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

May 15, 2026
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

रघुराम राजन पर आरोप- गोरों को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं किया था रेट कट, जांच की हुई थी मांग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 5, 2022
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
रघुराम राजन पर आरोप- गोरों को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं किया था रेट कट, जांच की हुई थी मांग

File Photo

नई दिल्ली:पीएम नरेंद्र मोदी जब 2014 में सत्ता में आए थे तो उसके ठीक एक साल बाद वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने रिजर्व बैंक पर विकसित देशों को फायदा पहुंचाने वाली मौद्रिक नीति अपनाने का आरोप लगाया था। अधिकारी का कहना था कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि आखिर ब्याज दरों में कटौती क्यों नहीं की गई और उसकी बजाय सेंट्रल बैंक ने कीमतों को नियंत्रित करने को महत्व दिया। इस संबंध में आरटीआई के जरिए द रिपोर्टर्स कलेक्टिव ने जानकारी मांगी थी, जिसके जरिए इसके दस्तावेज सामने आए थे। दरअसल आरबीआई को लेकर यह दावा अरुण जेटली के मातहत काम करने वाले वित्त सचिव राजीव महर्षि ने किया था। अल जजीरा की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

आरबीआई के गवर्नर रहे रघुराम राजन ने 2014 में मौद्रिक नीति में कोई बदलाव नहीं किया था, जो उस वक्त 8 फीसदी थी। उनका कहना था कि यदि रेट किया जाएगा तो फिर महंगाई में तेजी आ सकती है। हालांकि 2015 में उन्होंने रेट शुरू किया और जून तक इसे 7.25 फीसदी तक ले आए। हालांकि अगस्त 2015 में एक बार फिर से यथास्थिति बरकरार रखी। मोदी सरकार उनकी इस पॉलिसी से सहमत नहीं थे और वित्त मंत्री अरुण जेटली हों या फिर मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन दोनों ने खुलकर उनकी आलोचना की थी।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक 6 अगस्त, 2015 को वित्त सचिव राजीव महर्षि ने एक इंटरनल नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ब्याज दर में 5.75 फीसदी तक की कटौती होनी चाहिए। महर्षि ने अपने लेटर में लिखा था, ‘मैं न तो इस विश्लेषण और न ही इस फैसले से सहमत हूं कि ब्याज दरों को 150 बेसिस पॉइंट्स ज्यादा रखना चाहिए। इसके चलते भारत की इकॉनमी को बड़ा नुकसान हुआ है, जिसकी गणना भी नहीं की जा सकती। इसके चलते इन्वेस्टमेंट और कर्ज दोनों रुके हैं।’ इसके आगे महर्षि ने आरोप लगाया था कि आरबीआई की ओर से अमीर विदेशी कारोबारियों की मदद की जा रही है। यहा काम भारतीय कारोबारियों और नागरिकों की कीमत पर किया जा रहा है।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि इसका सीधा और एकमात्र फायदा विदेशी कारोबारियों को होगा। महर्षि ने लिखा था, ‘हमने अमेरिका, यूरोप और जापान के अमीर कारोबारियों को इसके जरिए सब्सिडी प्रदान की है।’ राजीव महर्षि का कहना था कि दरअसल विकसित देशों में भारत के मुकाबले ब्याज दर काफी कम है। ऐसे में विदेशी कारोबारियों के लिए भारत में पैसे लगाना आसान है, जहां उन्हें कम वक्त में ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है।

रघुराम राजन की जगह आए पटेल से भी नहीं बनी थी बात

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक उनका कहना था कि यदि ब्याज दरों में आरबीआई की ओर से कटौती की जाती तो फिर उसससे कारोबारों और नागरिकों को कम ब्याज पर कर्ज मिल पाता। आरबीआई और सरकारों के बीच मतभेद अकसर देखने को मिले हैं, लेकिन आरोप-प्रत्यारोपों का ऐसा दौर कम ही देखने को मिलता है। 2015 में आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन थे, जो कांग्रेस के दौर में नियुक्त किए गए थे, जबकि उनके बाद भाजपा सरकार ने उर्जित पटेल को उनका उत्तराधिकारी चुना था। हालांकि इसके बाद भी आरबीआई की ओर से ज्यादा रेट कट नहीं किया गया और फिर वित्त मंत्रालय ने आरबीआई की ओर से नई गठित मोनेटरी पॉलिसी कमिटी की मीटिंग बुलाई थी। लेकिन बात तब और बिगड़ गई थी, जब कमिटी के सदस्यों ने मीटिंग में शामिल होने से ही इनकार कर दिया।

उर्जित पटेल ने सरकार को दी थी नसीहत- दखल देने से बचे

आरबीआई के तत्कालीन गवर्नर उर्जित पटेल ने सरकार को लिखा था कि उसे केंद्रीय बैंक के कामकाज में दखल देने से बचना चाहिए। अंत में उर्जित पटेल ने 10 दिसंबर, 2018 को निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सरकार ने वित्त मंत्रालय में नौकरी कर चुके शक्तिकांत दास को गवर्नर बना दिया।

Previous Post

बालासाहेब ठाकरे का चेला हूं, गोली मार दो पर झुकूंगा नहीं; ईडी के ऐक्शन पर भड़के संजय राउत

Next Post

ज्यातिचरण के चरणरज से पावन हुई भिवानी की धरा

Next Post
ज्यातिचरण के चरणरज से पावन हुई भिवानी की धरा

ज्यातिचरण के चरणरज से पावन हुई भिवानी की धरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
  • महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान
  • धुरंधर 2 जल्द ओटीटी पर, जियोहॉटस्टार पर जून में हो सकती है रिलीज
  • ‘मैं हूं ना’ में हो सकते थे सैफ अली खान, जानिए कैसे हाथ से निकल गया रोल
  • फिक्सिंग विवाद पर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In