नई दिल्ली:भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच बारबाडोस में खेला जा रहा है। बारिश के कारण टॉस में थोड़ी देरी हुई है। लेकिन जैसे ही हार्दिक पांड्या टॉस के लिए मैदान पर उतरे फैंस थोड़ा चौंक गए। हालांकि टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या ने बताया कि टीम मैनेजमेंट ने नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देने का फैसला किया है। दूसरे वनडे में हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालेंगे। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
वेस्टइंडीज ने भी अंतिम एकादश में दो बदलाव किये हैं जिसमें अल्जारी जोसफ और कीसी कार्टी को रोवमैन पावेल और डॉमिनिक ड्रेक्स की जगह शामिल किया गया। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस मैच के लिए आराम देने का फैसला किया है। उनकी जगह संजू सैमसन और अक्षर पटेल को मौका मिला है।
कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही मैच में बता दिया था कि आगामी वनडे विश्व कप की तैयारी के लिए टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ कई नईं चीजें आजमा सकती है। पहले वनडे में रोहित शर्मा ने पूरा बल्लेबाजी क्रम ही बदल दिया था। ओपनिंग में ईशान को शुभमन गिल के साथ भेजा, फिर सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर उतरे। उसके बाद हार्दिक पांड्या खेलने के लिए आए। उनके आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा को खेलने का मौका मिला। ईशान किशन के आउट होने पर शार्दुल ठाकुर मैदान पर उतरे। जबकि शार्दुल के आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को जीत दिलाई। इस मैच में विराट कोहली को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाज़े, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

