• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आज हो जाएं लोकसभा चुनाव तो महाराष्ट्र-बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका, INDIA गठबंधन की बल्ले-बल्ले

आज हो जाएं लोकसभा चुनाव तो महाराष्ट्र-बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका, INDIA गठबंधन की बल्ले-बल्ले

July 29, 2023
गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? मुल्तानी मिट्टी को बनाएं स्किनकेयर का हिस्सा

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? मुल्तानी मिट्टी को बनाएं स्किनकेयर का हिस्सा

April 23, 2026
क्या आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है? पहचानिए ये संकेत

क्या आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है? पहचानिए ये संकेत

April 23, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 23 अप्रैल 2026

April 23, 2026
आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

April 22, 2026
पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

April 22, 2026
‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

April 22, 2026
पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

April 22, 2026
होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

April 22, 2026
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी के कामों से खतरे में लोकतंत्र, बंगाल चुनाव के बीच SC की बड़ी टिप्पणी

April 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

April 22, 2026
नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

April 22, 2026
आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

आज हो जाएं लोकसभा चुनाव तो महाराष्ट्र-बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका, INDIA गठबंधन की बल्ले-बल्ले

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 29, 2023
in ओपिनियन, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
आज हो जाएं लोकसभा चुनाव तो महाराष्ट्र-बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका, INDIA गठबंधन की बल्ले-बल्ले
नई दिल्ली:देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। विपक्ष के 26 दलों ने साथ आते हुए ‘इंडिया’ नाम से गठबंधन बनाया है। ये सभी दल एक साथ मिलकर आम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उधर, बीजेपी ने भी अपने एनडीए का विस्तार किया है और पिछले दिनों पीएम मोदी के नेतृत्व में तमाम दलों के नेताओं की बैठक हुई। माना जा रहा है कि जिन राज्यों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को झटका लग सकता है, उसमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार आदि हैं। दरअसल, महाराष्ट्र और बिहार में बीजेपी के सहयोगी दल पिछले कुछ सालों में उससे अलग हुए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद आम चुनाव बीजेपी के लिए इतने आसान नहीं लग रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव का सबसे ताजा ओपिनियन पोल सामने आया है, जिससे साफ हो रहा है कि बंगाल और महाराष्ट्र में बीजेपी को झटका लग सकता है। उसके एनडीए गठबंधन को पिछली बार से कम सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन की दोनों राज्यों में सीटें बढ़ सकती हैं।
‘इंडिया टीवी और सीएनएक्स’ के ओपिनियन पोल में विभिन्न राज्यों के आंकड़े दिखाए गए हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पिछली बार शिवसेना और बीजेपी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। बीजेपी ने 23 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि शिवसेना 18 पर विजयी रही थी। इसके अलावा, कांग्रेस को एक, एनसीपी को चार, एआईएमआईएम को एक सीट और अन्य को एक सीट पर जीत मिली थी। अब ताजा सर्वे में महाराष्ट्र में बीजेपी को 20 सीटें मिल सकती हैं। यानी कि पिछले बार से तीन कम। वहीं, शिवसेना (शिंदे) को दो और एनसीपी (अजित पवार) को दो सीट मिलने का अनुमान है। इस तरह महाराष्ट्र में एनडीए को बड़ा झटका लगने के आसार हैं। एनडीए के खाते में कुल 24 सीटें जाने की संभावना है, जोकि पिछली बार से काफी कम हैं। वहीं, कांग्रेस को बंपर फायदा हो सकता है। कांग्रेस को 9, शिवसेना (उद्धव) को 11, एनसीपी (शरद) को चार सीटें मिलने की उम्मीद है। एनडीए और इंडिया गठबंधन को 24-24 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं, पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां 42 सीटों में से टीएमसी 29 सीटें जीत सकती है। वहीं, बीजेपी की सीटें पिछली बार से कम होने के आसार हैं। भगवा दल को 12 सीटें मिलने की संभावना दिख रही है। कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। वहीं, लेफ्ट फ्रंट का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा। वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 37 फीसदी, टीएमसी को 48 फीसदी, लेफ्ट को पांच फीसदी, कांग्रेस को छह फीसदी वोट मिल सकते हैं। बीजेपी को पिछली बार से इस बार छह सीटों का नुकसान हो सकता है। टीएमसी को सात सीटों की बढ़त मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को पिछली बार भी एक ही सीट मिली थी।

अन्य राज्यों में क्या स्थिति?
सर्वे में कई अन्य राज्यों के बारे में भी बताया गया है। ओडिशा में बीजेपी को आठ सीट, कांग्रेस को शून्य, बीजेडी को 13 सीट मिल सकती है। यहां कुल सीटों की संख्या 21 है। इसके अलावा, गुजरात में बीजेपी क्लीन स्वीप कर सकती है। यहां पर सभी 26 सीटों पर बीजेपी कब्जा जमा सकती है। वहीं, कर्नाटक की 28 सीटों में से 20 बीजेपी को, सात कांग्रेस को, एक जेडीएस को मिल सकती है। वहीं, बिहार की बात करें तो ओपिनियन पोल में बीजेपी को 20 सीटें दी गई हैं। जेडीयू और आरजेडी को सात-सात, एलजेपी (आर) को दो, आरएलपी को एक, कांग्रेस को दो और अन्य को एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है। बिहार में एनडीए के खाते में 24 सीटें जा सकती हैं, जबकि बाकी की 16 सीटों पर इंडिया गठबंधन विजयी रह सकता है।

Previous Post

होटल में मीटिंग, फंड की पेशकश; कश्मीर में अलगाववादी आंदोलन को बढ़ावा देने में जुटा पाकिस्तान

Next Post

दूसरे वनडे में नहीं खेल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली, हार्दिक पांड्या संभालेंगे कैप्टेंसी की जिम्मेदारी

Next Post
रोहित की जगह हार्दिक पांड्या बन सकते हैं सीमित ओवरों के कप्तान

दूसरे वनडे में नहीं खेल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली, हार्दिक पांड्या संभालेंगे कैप्टेंसी की जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? मुल्तानी मिट्टी को बनाएं स्किनकेयर का हिस्सा
  • क्या आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है? पहचानिए ये संकेत
  • आज का राशिफल – 23 अप्रैल 2026
  • आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार
  • पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In