• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
“रोम में स्वागत है, मेरे मित्र”: मेलोनी ने पीएम मोदी का किया स्वागत

“रोम में स्वागत है, मेरे मित्र”: मेलोनी ने पीएम मोदी का किया स्वागत

May 20, 2026
इबोला से अफ्रीका में हड़कंप: डीआर कांगो-युगांडा में 528 मामले, 132 मौतें दर्ज

इबोला से अफ्रीका में हड़कंप: डीआर कांगो-युगांडा में 528 मामले, 132 मौतें दर्ज

May 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

वर्चस्ववादी मानसिकता का असर? अखिलेश ने भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल

May 21, 2026
अल्पसंख्यक मुद्दे पर रिजिजू और ओवैसी में तीखी टक्कर

अल्पसंख्यक परिभाषा को लेकर नया राजनीतिक विवाद, ओवैसी और रिजिजू आमने-सामने

May 21, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

एमआई नहीं चुकाई तो बंद हो सकता है फोन, आरबीआई का ड्राफ्ट प्रस्ताव

May 21, 2026
युवा भारत का स्पष्ट संदेश: आतंकवाद पर सख्ती, मध्य पूर्व में अवसरों की तलाश

युवा भारत की विदेश नीति: बदलता दृष्टिकोण और उभरती राष्ट्रीय चेतना

May 21, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

किसानों के लिए अलर्ट: 23वीं किस्त से पहले पूरा करें ये जरूरी काम

May 21, 2026
ईपीएफओ मोबाइल ऐप के जरिए अब यूपीआई से सीधे खाते में PF निकासी संभव

पीएफ निकासी होगी आसान, यूपीआई से सीधे मिलेगा पैसा

May 21, 2026
रकुल प्रीत बोलीं—अजय देवगन बहुत सीनियर हैं, दोस्ती की गुंजाइश नहीं

रिश्तों में धोखे पर रकुल प्रीत सिंह का बयान बना चर्चा का विषय

May 21, 2026
जब सिनेमा में गूंजा गुस्सा: अमिताभ बच्चन का ‘एंग्री यंग मैन’ युग

जब सिनेमा में गूंजा गुस्सा: अमिताभ बच्चन का ‘एंग्री यंग मैन’ युग

May 21, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

मानसिक दबाव के दौर में कोहली ने माना—द्रविड़ और राठौर का बड़ा योगदान

May 21, 2026
डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में भूचाल: बांग्लादेश की जीत से भारत-पाक दोनों को झटका

डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में भूचाल: बांग्लादेश की जीत से भारत-पाक दोनों को झटका

May 21, 2026
आसान रेसिपी: ब्रेड वाले कुरकुरे पकौड़े

आसान रेसिपी: ब्रेड वाले कुरकुरे पकौड़े

May 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

“रोम में स्वागत है, मेरे मित्र”: मेलोनी ने पीएम मोदी का किया स्वागत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 20, 2026
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
“रोम में स्वागत है, मेरे मित्र”: मेलोनी ने पीएम मोदी का किया स्वागत

डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने पांच देशों के विदेश दौरे के अंतिम चरण में इटली की राजधानी रोम पहुंचे, जहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मेलोनी ने सामाजिक माध्यम ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे मित्र।”

प्रधानमंत्री मोदी के रोम पहुंचने पर इटली के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने तिरंगा लहराकर और देशभक्ति के नारों के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रवासी भारतीयों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनसे संवाद किया।

प्रधानमंत्री के सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण बटोरा। कलाकारों ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता की झलक प्रस्तुत की।

इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से भी होगी। वहीं प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार, रक्षा सहयोग, स्वच्छ ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा तथा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार, भारत और इटली दोनों देश अपनी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से रक्षा उत्पादन, हरित ऊर्जा और निवेश सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण समझौतों पर विचार किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक और सामरिक साझेदारियों का नया स्वरूप उभर रहा है। ऐसे में भारत और इटली के बीच बढ़ती निकटता को यूरोप और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के पांच देशों के व्यापक विदेश दौरे का अंतिम पड़ाव है। इससे पहले उन्होंने यूरोप के कई देशों के नेताओं के साथ उच्चस्तरीय वार्ताएं कर ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, व्यापार और वैश्विक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी।

Previous Post

ट्रंप का दावा : ईरान समझौते को तैयार, जल्द खत्म हो सकता है युद्ध

Next Post

“दिल्ली की सत्ता से हटेगी भाजपा” : ममता बनर्जी का बड़ा दावा

Next Post
ममता बनर्जी

“दिल्ली की सत्ता से हटेगी भाजपा” : ममता बनर्जी का बड़ा दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इबोला से अफ्रीका में हड़कंप: डीआर कांगो-युगांडा में 528 मामले, 132 मौतें दर्ज
  • वर्चस्ववादी मानसिकता का असर? अखिलेश ने भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल
  • अल्पसंख्यक परिभाषा को लेकर नया राजनीतिक विवाद, ओवैसी और रिजिजू आमने-सामने
  • एमआई नहीं चुकाई तो बंद हो सकता है फोन, आरबीआई का ड्राफ्ट प्रस्ताव
  • युवा भारत की विदेश नीति: बदलता दृष्टिकोण और उभरती राष्ट्रीय चेतना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In