• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

साहस व मनोबल हो तो क्रांति से मिल सकती है सफलता : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

December 19, 2025
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

साहस व मनोबल हो तो क्रांति से मिल सकती है सफलता : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

भिक्षु चेतना वर्ष का महाचरण : पांचवें दिन शांतिदूत ने भिक्षु स्वामी धर्म क्रांति को किया वर्णित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 19, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
साहस व मनोबल हो तो क्रांति से मिल सकती है सफलता : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
साहस व मनोबल हो तो क्रांति से मिल सकती है सफलता : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
आचार्यश्री
साहस व मनोबल हो तो क्रांति से मिल सकती है सफलता : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
साहस व मनोबल हो तो क्रांति से मिल सकती है सफलता : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
कंटालिया, पाली: आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष का महाचरण महामना आचार्यश्री भिक्षु की जन्मस्थली कंटालिया में तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, राष्ट्रसंत आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
शुक्रवार को महाचरण का पांचवां दिवस था। कंटालिया के रावले में बने भव्य एवं विशाल प्रवचन पण्डाल में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ की विशाल उपस्थिति भी थी। युगप्रधान आचार्यश्री के मंचासीन होते हुए पूरा प्रवचन पण्डाल जयघोष से गुंजायमान हो उठा। आचार्यश्री के मंगल महामंत्रोच्चार से आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। मुनि नम्रकुमारजी ने गीत का संगान किया। आज के निर्धारित ‘आचार्य भिक्षु और धर्मक्रांति’ विषय पर मुनि कुमारश्रमणजी ने अपनी अभिव्यक्ति दी।
तदुपरान्त युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने चतुर्विध धर्मसंघ को पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि अहिंसा, संयम और तप के रूप में धर्म को व्याख्यायित किया गया है। धर्म अपने आप में बहुत शुद्ध तत्त्व है। धर्म जब शुद्ध है तो उसमें क्रांति की कहां अपेक्षा होती है। इसी प्रकार अहिंसा, संयम और तपस्या रूपी धर्म में क्रांति की कहां अपेक्षा होती है। आज का विषय है- ‘आचार्य भिक्षु की धर्मक्रान्ति।’ धर्म के संदर्भ में क्रांति वहां अपेक्षित होती है, जहां धर्म का समूह होने पर भी यदि वे धर्म का पालन ठीक से नहीं कर रहा है, तो उस समय में धर्म क्रान्ति की अपेक्षा हो सकती है। जो धर्म स्वीकार किया है, उसका पालन ठीक नहीं होता तो उस संदर्भ में क्रांति की अपेक्षा हो सकती है। जहां धर्म का पालन सही ढंग से नहीं होता, वहां क्रांति की अपेक्षा होती है। धर्म की व्याख्या और आचार के संदर्भ में धर्म की क्रांति की जा सकती है। आचार्यश्री भिक्षु स्वामीजी ने व्याख्या और आचार के आधार पर क्रांति की।
अपने गृहस्थ जीवन में कषायों की शांति और अपने मन के भावनाओं पर नियंत्रण के लिए आचार्यश्री भिक्षु ने धर्मक्रांति की। जहां जरूरत हो, वहां क्रांति अपेक्षित हो सकती है, अथवा अनावश्यक अशांति में क्यों जाना। महामना की इस क्रांति में राजनगर के श्रावकों का भी योगदान था। इस क्रांति की पृष्ठभूमि में राजनगर के श्रावकों की क्रांति रही। क्रांति का उद्देश्य सही हो तो किसी कार्य में पुनः निर्मलता आ सकती है। भारत की आजादी के लिए भी क्रांति हुई तो उसे परत्रंता से मुक्ति मिल गई। संघर्ष को झेलने की ताकत जाग जाए तो फिर क्रांति सफलता को प्राप्त हो सकती है।
आचार्यश्री भिक्षु स्वामी में साहस और मनोबल था तो सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। विरोध को झेलने की क्षमता का होना बड़ी बात होती है। आचार्यश्री भिक्षु की क्रांति में त्याग बोलता है। आचार और विचार की शुद्धता को ध्यान में रखते हुए की गई क्रांति कल्याणकारी हो सकती है। आचार्यश्री ने मंगल प्रवचन के उपरान्त साधु-साध्वियों व समणियों को थोड़ा समय अपनी जिज्ञासाओं को प्रस्तुत करने अवसर प्रदान किया।
गुरुदर्शन करने के उपरान्त साध्वी कुन्दनप्रभाजी ने अपनी सहवर्ती साध्वियों के साथ गीत का संगान करने के उपरान्त उन्होंने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। आचार्यश्री ने इस संदर्भ में मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। मुनि चैतन्यकुमारजी ने भी अपनी भावाभिव्यक्ति दी। मुनि सिद्धप्रज्ञजी ने भी अपनी अभिव्यक्ति दी। बेंगलुरु के सहमंत्री श्री नवरतनमल गादिया व श्रीमती लता कांकरिया ने अपनी अभिव्यक्ति दी। श्री हितेश मरलेचा ने गीत को प्रस्तुति दी। राजस्थान शिक्षक संघ आजाद जिला शाखा पाली के जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम सैन ने अपनी अभिव्यक्ति दी। आचार्यश्री ने संघ से जुड़े हुए लोगों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
Previous Post

नितिन नबीन–वसुंधरा राजे भेंट: राजस्थान मंत्रिमंडल फेरबदल की आहट?

Next Post

सट्टेबाजी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, युवराज–सोनू सूद सहित कई की प्रॉपर्टी जब्त

Next Post
युवराज सिंह

सट्टेबाजी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, युवराज–सोनू सूद सहित कई की प्रॉपर्टी जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In