• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संयुक्त राष्ट्र महासभा में जयशंकर ने आतंकवाद पर चीन को किया बेनकाब, पाकिस्तान को भी खूब सुनाया

संयुक्त राष्ट्र महासभा में जयशंकर ने आतंकवाद पर चीन को किया बेनकाब, पाकिस्तान को भी खूब सुनाया

September 25, 2022
कैटरीना कैफ चाहती थीं दोबारा जुड़ना रणबीर कपूर से: रिपोर्ट

कैटरीना कैफ चाहती थीं दोबारा जुड़ना रणबीर कपूर से: रिपोर्ट

June 25, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

ईंधन महंगा, उड़ानें होंगी महंगी: हवाई किराए में बड़ा उछाल संभव

June 25, 2026
अडाणी समूह पर अमेरिकी समन विवाद: शेयरों में एक लाख करोड़ का नुकसान

अडानी समूह का बड़ा दांव, 2035 तक 10 GW परमाणु ऊर्जा लक्ष्य

June 25, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

राजेश एक्सपोर्ट्स पर ईडी की छापेमारी, 3000 करोड़ के लेनदेन की जांच

June 25, 2026
बर्फ जल्दी जमाने के 3 आसान उपाय: गुनगुना पानी है कमाल का तरीका

बर्फ जल्दी जमाने के 3 आसान उपाय: गुनगुना पानी है कमाल का तरीका

June 25, 2026
सफेद पुखराज: सौंदर्य, समृद्धि और संतुलन का रत्न

सफेद पुखराज: सौंदर्य, समृद्धि और संतुलन का रत्न

June 25, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 25 जून 2026

June 25, 2026
हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 24, 2026
एयर इंडिया

दिल्ली-अमृतसर उड़ान भटकी, कुछ देर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में रही

June 24, 2026
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, टिकट कैंसिलेशन और बोर्डिंग प्वाइंट में बदलाव

रेल यात्रियों के लिए सख्ती: धूम्रपान पर ₹2000 जुर्माना, अवैध फेरीवालों को हो सकती है जेल

June 24, 2026
साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

June 24, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

संयुक्त राष्ट्र महासभा में जयशंकर ने आतंकवाद पर चीन को किया बेनकाब, पाकिस्तान को भी खूब सुनाया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 25, 2022
in देश, मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
संयुक्त राष्ट्र महासभा में जयशंकर ने आतंकवाद पर चीन को किया बेनकाब, पाकिस्तान को भी खूब सुनाया

संयुक्त राष्ट्र:विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का नाम लिए हुए बिना जमकर सुनाया। साथ ही उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में चीनी अड़ंगे के लिए ड्रैगन को बेनकाब किया। आपको बता दें कि चीन अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर अक्सर आतंकवादियों को संयुक्त राष्ट्र की ब्लैक लिस्ट में शामिल करवाने के भारत के प्रयास में टांग अड़ाता रहता है। जयशंकर ने कहा, ‘जो भी देश घोषित आतंकवादियों की रक्षा के लिए यूएनएससी 1267 प्रतिबंध शासन का राजनीतिकरण करते हैं, वे अपने जोखिम पर ऐसा करते हैं।’

जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा, “संयुक्त राष्ट्र अपराधियों पर प्रतिबंध लगाकर आतंकवाद का जवाब देता है। जो भी देश घोषित आतंकवादियों की रक्षा करने के लिए समय-समय पर यूएनएससी 1267 प्रतिबंध शासन का राजनीतिकरण करते हैं, वे अपने जोखिम पर ऐसा करते हैं। मेरा विश्वास कीजिए, वे न तो अपने हितों को आगे बढ़ाते हैं और न ही वास्तव में देश की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाते हैं। हमारे विचार में आतंकवाद के किसी भी कृत्य को कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता है। कोई भी टिप्पणी, चाहे वह किसी भी मंशा से क्यों न की गई हो, कभी भी खून के धब्बे को ढक नहीं सकती।” आपको बता दें कि उन्होंने पाकिस्तान की तरह चीन का भी नाम नहीं लिया।

जयशंकर ने कहा, “दशकों से सीमा पार आतंकवाद का खामियाजा भुगतने के बाद भारत ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति का वकालत करता है।”

आपको बता दें कि यह पाकिस्तान और उसके सदाबहार सहयोगी चीन के खिलाफ परोक्ष रूप से जोरदार हमला था, जिसने कई मौकों पर भारत और उसके सहयोगियों द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के 1267 प्रतिबंध के दायरे में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को लाये जाने के प्रस्तावों और कोशिशों को अवरुद्ध कर दिया। इस महीने, चीन ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए अमेरिका द्वारा संयुक्त राष्ट्र में पेश किए गए और भारत द्वारा सह-समर्थित एक प्रस्ताव पर रोक लगा दी। मीर 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले मामले में वांछित है।

UNSC में सुधार प्रक्रियागत हथकंडों से अवरुद्ध नहीं होना चाहिए : जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि यूएनएससी में बेहद आवश्यक सुधारों पर बातचीत प्रक्रियागत हथकंडों से अवरुद्ध नहीं होनी चाहिए तथा इसका विरोध करने वाले सदस्य ”हमेशा के लिए इस प्रक्रिया को रोक कर” नहीं रख सकते हैं। भारत अभी 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है और वह इस साल दिसंबर में अपना दो साल का कार्यकाल पूरा करेगा।

जयशंकर ने यूएनजीए के उच्च स्तरीय सत्र में कहा, ”भारत बड़ी जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार है लेकिन साथ ही वह यह सुनिश्चित करना चाहता है कि विश्व के एक हिस्से के साथ हुए अन्याय से निर्णायक रूप से निपटा जाए।” उन्होंने कहा, ”हमारे कार्यकाल में हमने कुछ गंभीर लेकिन विभाजनकारी मुद्दों पर एक पुल के तौर पर काम किया है। हमने समुद्री सुरक्षा, शांति रक्षा तथा आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों पर भी अपना ध्यान केंद्रित किया।”

विदेश मंत्री ने जोर दिया कि भारत यह मांग करता है कि सुरक्षा परिषद में सुधार के गंभीर मुद्दे पर गहन बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ”इसे प्रक्रियागत हथकंडों से अवरुद्ध न किया जाए। इसका विरोध करने वाले इस प्रक्रिया को हमेशा के लिए अवरुद्ध नहीं कर सकते हैं।”

Previous Post

ताइवान को लेकर चीन की खुली धमकी, कहा- रास्ते में आने वालों को मिलेगा करारा जवाब

Next Post

भारत को बनाया जाए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य, अमेरिका के बाद रूस का भी समर्थन

Next Post
भारत को बनाया जाए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य, अमेरिका के बाद रूस का भी समर्थन

भारत को बनाया जाए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य, अमेरिका के बाद रूस का भी समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कैटरीना कैफ चाहती थीं दोबारा जुड़ना रणबीर कपूर से: रिपोर्ट
  • ईंधन महंगा, उड़ानें होंगी महंगी: हवाई किराए में बड़ा उछाल संभव
  • अडानी समूह का बड़ा दांव, 2035 तक 10 GW परमाणु ऊर्जा लक्ष्य
  • राजेश एक्सपोर्ट्स पर ईडी की छापेमारी, 3000 करोड़ के लेनदेन की जांच
  • बर्फ जल्दी जमाने के 3 आसान उपाय: गुनगुना पानी है कमाल का तरीका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In