बेंगलुरु:कर्नाटक के चर्चित सेक्स स्कैंडल में कर्नाटक पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। यौन उत्पीड़न के एक मामले में जनता दल (सेक्युलर) के एमएलसी सूरज रेवन्ना को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने उनके भाई और यौन अपराध के आरोपी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि प्रज्वल के भाई पर एक शख्स ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
हासन जिले के होलेनरसिपुरा पुलिस थाने में जेडीएस के एक कार्यकर्ता द्वारा सूरज रेवन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि सूरज ने 16 जून को उसके फार्महाउस पर उसका यौन उत्पीड़न किया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि नौकरी देने के बहाने प्रज्वल के भाई सूरज उन्हें कमरे में ले गए। वहां उन्हें जबरदस्ती चूमा और होंठ-गले पर काटने लगे। इतना ही नहीं सूरज ने कपड़े उतारे और यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के बाद सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
हालांकि सूरज की तरफ से उसके दोस्त का आरोप है कि शिकायतकर्ता ने 5 करोड़ रुपए न देने पर इस तरह से ब्लैकमेल कर रहा है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

