• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
'शादी की दुकान' बंद करने के लिए चाहिए 400 सीटें- हिमंता बिस्वा सरमा

‘शादी की दुकान’ बंद करने के लिए चाहिए 400 सीटें- हिमंता बिस्वा सरमा

May 23, 2024
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
अगरकर के सामने सचिन ने रखी शर्त, वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की वकालत

सभी प्रारूपों में सफलता की कुंजी है बैकलिफ्ट : सचिन तेंदुलकर

June 4, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा ने बदले फुटबॉल के नियम, 2026 विश्व कप से लागू होंगे बड़े बदलाव

June 4, 2026
चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

‘शादी की दुकान’ बंद करने के लिए चाहिए 400 सीटें- हिमंता बिस्वा सरमा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 23, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
'शादी की दुकान' बंद करने के लिए चाहिए 400 सीटें- हिमंता बिस्वा सरमा

File Photo

चंदनकियारी (बोकारो)।असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गठबंधन पर झारखंड में ईसाई मिशनरियों की ओर से किए जा रहे कथित धर्मांतरण पर चुप रहने और हिंदू अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि असम में तीन सौ मदरसे बंद कर दिए गए हैं क्योंकि देश को डॉक्टरों और इंजीनियरों की ज्यादा जरूरत है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बुधवार को बोकारो के चंदनकियारी और देवघर के सारठ में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो और निशिकांत दूबे के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- झारखंड में ईसाई मिशनरियां धर्म परिवर्तन में सक्रिय हैं लेकिन मौजूदा सरकार इस पर चुप है। यह सरकार हिंदू अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है। भ्रष्ट गठबंधन केवल तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त है। सरमा ने यह भी दावा किया कि घुसपैठ देश की जनसांख्यिकी को बदल रही है, जिसकी शुरुआत असम, फिर पश्चिम बंगाल, बिहार और अब झारखंड से हुई है। भाजपा नेता ने कहा कि यदि झामुमो नेताओं को भारत में राजनीति करनी है तो उन्हें ‘जय श्री राम’ कहना चाहिए।

सरमा ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि और वाराणसी में ज्ञानवापी मंदिर का निर्माण, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय और देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने जैसे मुद्दों को पूरा करने के लिए 400 लोकसभा सीटों की जरूरत बताई। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जब आपने 2019 में मोदी जी को 300 सीटें दीं, तो उन्होंने 500 वर्षों से लंबित राम मंदिर का निर्माण कराया और अनुच्छेद 370 को निरस्त किया और सीएए लागू किया। नागरिकता कानून में संशोधन किया। एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया।

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जेएमएम भाजपा पर ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रही है। यदि ईडी या सीबीआई नहीं होती, तो कांग्रेस सांसद से जुड़े परिसरों से 300 करोड़ रुपये और कांग्रेस के एक मंत्री के पीए से 37 करोड़ रुपये कभी बरामद नहीं हो सकते थे। असम में तीन सौ मदरसे बंद कर दिए गए हैं क्योंकि देश को डॉक्टरों और इंजीनियरों की जरूरत है। मुस्लिम पुरुष तीन-चार शादियां करते हैं, जिससे मुस्लिम बहन बेटियों को तकलीफ होती है। हमें ‘शादी की दुकान’ बंद करने के लिए 400 सीटों की जरूरत है।

Tags: हिमंता बिस्वा सरमा
Previous Post

सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: MP के सीएम

Next Post

शेन वॉर्न के बाद ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे कप्तान बने संजू सैमसन

Next Post
शेन वॉर्न के बाद RR के लिए ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे कप्तान बने संजू

शेन वॉर्न के बाद ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे कप्तान बने संजू सैमसन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
  • ‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In