महराजगंज। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के बरगदवा बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए भाजपा को जरूरी बताया। जनसभा में कांग्रेस पर हमलावर रहे सीएम ने कहा कि कांग्रेस तो मुंह उठाकर बात करने की स्थिति में नहीं है। अतीत में कांग्रेस ने कई गलती की। कांग्रेस शहजादे राहुल गांधी की पांचवीं पीढ़ी में उनके परनाना जवाहर लाल की गलती से चाइना के पास देश का एक लाख किमी भूभाग है।
इंडो-नेपाल बार्डर के सीमावर्ती मुख्य बाजार बरगदवा के मुन्नर प्रसाद इंटर कॉलेज के मैदान पर बुधवार को जनसभा को संबोधित करते हुए एमपी के सीएम ने कहा कि महाकाल की धरती उज्जैन से भगवान बुद्ध के ननिहाल की धरती पर आए हैं और गोरखपुर व उज्जैन का सदियों का सदियों पुराना नाता है। बाबा गोरक्षनाथ और मछेंद्रनाथ की जोड़ी इसकी मिसाल है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क नेपाल से सदियों का रिश्ता है। भारत ने हमेशा पड़ोसी धर्म निभाया है। जनसभा में कांग्रेस व इडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के सारे लुटेरे एक साथ मिल गए हैं। 60 साल देश को लूटने के बाद भी इनका मन नहीं भरा है। कांग्रेस की सरकार के समय करीब लाखों एकड़ जमीन पर चीन ने कब्जा कर लिया। हमारी सरकार में हमारे साहसी जवानों ने पाकिस्तान में घुस कर मारा। डोकलाम विवाद पर भारत ने भूटान के साथ खड़ा होकर अपनी मित्रता का धर्म निभाया। डोकलाम को चीन के अतिक्रमण से बचाने का कार्य किया। वहां भारत का झांडा गाड़ा। जिसे पूरी दुनिया ने देखा।
उन्होंने मंच से कहा कि साल 2014 में आपने एक वोट दिया। जिसके बाद विकास को आप देख सकते हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि छह बार से जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलता रहा है। इस बार भी मोदी सरकार की गारंटी योजना है। सरकार महिलाओं व किसानों के लिए बिना भेदभाव के काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार जनता के हर मुद्दों पर खरी उतरी है। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि बेहतर सड़क और बिजली व्यवस्था बेहतर हुई है। अस्पताल में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
