श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता दिखाते हुए दो विदेशी यात्रियों को हिरासत में लिया है। तलाशी के दौरान उनके पास से सैटेलाइट फोन बरामद होने के बाद यह कार्रवाई की गई। दोनों यात्री अमेरिकी नागरिक बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह घटना नियमित सुरक्षा जांच के दौरान सामने आई, जब दोनों यात्रियों के सामान की स्कैनिंग की जा रही थी। इसी दौरान सैटेलाइट फोन मिलने पर सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उन्हें रोक लिया और आगे की पूछताछ के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सैटेलाइट फोन जैसे उपकरणों का उपयोग भारत में विशेषकर संवेदनशील क्षेत्रों में बिना अनुमति प्रतिबंधित है। ऐसे में इस बरामदगी को गंभीरता से लिया जा रहा है।
दोनों व्यक्तियों से फिलहाल पूछताछ जारी है, जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे सैटेलाइट फोन किस उद्देश्य से लेकर आए थे और क्या इसकी पूर्व अनुमति ली गई थी या नहीं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
