• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन को वापस लेगी हेमंत सोरेन सरकार

स्कूल बसों को मिले एम्बुलेंस की तरह रास्ता, सीएम सोरेन बोले-जल्द लेंगे फैसला

April 23, 2022
पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

April 19, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल

April 19, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका: ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज की तैयारी

April 19, 2026
DA का ब्रेक, सैलरी का बूस्ट? 8वें वेतन आयोग से पहले संकेत

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

स्कूल बसों को मिले एम्बुलेंस की तरह रास्ता, सीएम सोरेन बोले-जल्द लेंगे फैसला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 23, 2022
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन को वापस लेगी हेमंत सोरेन सरकार

file Photo

रांची:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गर्मी के दिनों में स्कूल बसें जब जाम में फंसती हैं तो बच्चों के बारे में सोच कर चिंता होती है। ऐसे में स्कूल बसों को एंबुलेंस की तरह रास्ता मिलनी चाहिए। सरकार ऐसी व्यवस्था पर विचार कर रही है, ताकि स्कूल बसों को जाम से निकाला जा सके। जल्द ही इसपर फैसला लिया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक जवानों को निर्देशित किया जाएगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री शुक्रवार को संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा के डायमंड जुबली समारोह के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने आम लोगों से भी अपील की है कि बच्चों का ख्याल करते हुए वह पहले स्कूल बसों को जाम से निकालने के लिए रास्ता दें। उन्होंने कहा कि रातोंरात ग्रीन कॉरिडोर नहीं बनाया जा सकता है, लेकिन यदि सरकार और आमलोग मिलकर इस विषय में सोचें तो बच्चों को घंटों जाम में फंसे रहने से मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में स्कूली बसों के जाम में फंसे रहने से उनका स्वास्थ्य तो प्रभावित होता ही है, उनकी पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।

गर्मी और बढ़ी तो स्कूल बंद करने पर विचार
मुख्यमंत्री ने कहा है कि यदि गर्मी और बढ़ती है तो सरकार स्कूलों को बंद करने पर फैसला ले सकती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विचार किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों से भी इस संबंध में चर्चा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के लगभग दो साल बाद शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौट रही है, बावजूद बच्चों की सेहत और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। छोटे बच्चों को तो और भी समस्या हो सकती है। सरकार ने इस बात को ध्यान में रखते हुए पहले ही स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया था, लेकिन गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ रही है। राज्य के कई क्षेत्रों से गर्मी से बच्चों की तबीयत खराब होने की खबरें भी आ रही हैं, जो विचलित करनेवाली हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार स्कूलों की छुट्टी पर विचार कर रही है।

छुट्टी की स्थिति में भी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पठन-पाठन जारी रहेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिनों में मौसम में बदलाव के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन यह उतार-चढ़ाव वाला समय है। अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल लाने और पहुंचाने के क्रम में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन सब का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों की छुट्टी की स्थिति में भी वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से पठन-पाठन जारी रहेगा। इससे पहले सरकार ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव करते हुए सुबह छह से 12 बजे तक किया है, जो जो पहले सात बजे से लेकर एक बजे तक थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल अपना डायमंड जुबली मना रहा है, साथ ही नए भवन का भी उद्घाटन हुआ है। बच्चों को नया भवन समर्पित हुआ। मैं इस स्कूल में एक पैरेंट्स की भूमिका में भी हूं। यहां की कार्यशैली से मुझे लगाव है। शिक्षा को लेकर मेरी चिंता बनी रहती है। राज्य की जिम्मेवारी हमारे ऊपर है। झारखण्ड के लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण विषयों में एक है।

राज्य अगर शिक्षा के क्षेत्र में कहीं विशेष जगह बनाता है तो इसमें ऐसी संस्थाओं का बहुत बड़ा योगदान है। 60 वर्ष से ऊपर के सफर में कई उतार-चढ़ाव भी स्कूल ने देखें हैं। आज भी उसी उत्साह, ताकत और क्षमता के साथ स्कूल दिशा तय कर  रहा है। देश में स्कूल की एक अलग पहचान है। चुनौतियों के बावजूद अपने मुकाम तक पहुंचना कठिन होता है। फादर अजीत खेस की भूमिका सिर्फ कैंपस के आसपास नहीं बल्कि उनकी दूरदर्शिता कई मायनों में खास है। स्कूल का प्रयास सदैव आगे बढ़ने का रहा है।

मौके पर संत जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल रेवरेन फादर अजीत खेस एसजे, रेवरेन विनय कंडूलना, रेक्टर एलेक्स एक्का एवं अन्य उपस्थित थे।

Previous Post

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाई बसंत सोरेन की संपत्ति का ईडी और कंपनी का आरओसी से मांगा ब्यौरा

Next Post

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था, एसीबी कोर्ट ने इनकम टैक्स ऑफिसर किरोड़ी लाल मीणा को सुनाई चार साल के कारावास की सजा

Next Post
अब जेल में बंद कैदी भी ले सकेंगे पर्सनल लोन, उद्धव सरकार ने शुरू की स्कीम

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था, एसीबी कोर्ट ने इनकम टैक्स ऑफिसर किरोड़ी लाल मीणा को सुनाई चार साल के कारावास की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू
  • भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल
  • होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल
  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In