डेस्क:आमिर खान पिछले कुछ वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म दादासाहेब फाल्के की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। खबरें थीं कि फिल्म पर जल्द ही आमिर खान काम शुरू करेंगे। हालांकि, अब रिपोर्ट्स हैं कि दादासाहेब फाल्के की बायोपिक की स्क्रिप्ट आमिर खान को पसंद नहीं आई और इस वजह से फिल्म को अभी होल्ड पर डाल दिया गया है।
आमिर को नहीं पसंद आई स्क्रिप्ट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, “आमिर खान ने राजा कुमार हीरानी और अभिजात जोशी से दादासाहेब फाल्के की स्क्रिप्ट सुनी। उन्हें लगा कि स्क्रिप्ट में थिएटर में देखने लायक पर्याप्त एलिमेंट्स नहीं हैं। उन्हें राजू और अभिजात से उम्मीद थी कि वो हंसी को इमोशन और ड्रामा में मिक्स करेंगे। लेकिन स्क्रिप्ट में कॉमेडी की कमी थी। इससे आमिर खान के दिमाग में संदेह पैदा हुआ, और उन्होंने राजू से स्क्रिप्ट को दोबारा लिखने को कहा है।”
आमिर के रिएक्शन से हैरान थे राजू और अभिजात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, “राजू और अभिजात आमिर खान के रिएक्शन से हैरान थे, और अब सोच रहे हैं कि आगे क्या करना है। फिल्म, जो अक्टूबर के शुरुआती दिनों में शुरू होने वाली थी अब अगले महीने से फ्लोर पर नहीं जाएगी। चीजें अभी रुक गई हैं और आमिर ने और स्क्रिप्ट्स की तलाश शुरू कर दी है। वो पूरी इंडस्ट्री भर से सब्जेक्ट्स सुन रहे हैं।”
राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी की बात करें वो हिंदी सिनेमा की एक सफल और चर्चित लेखक-निर्देशक जोड़ी हैं, जिन्होंने ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी फिल्मों के लिए साथ काम किया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

