• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सरलता मानव जीवन का सद्गुण : मानवता के मसीहा महाश्रमण

सरलता मानव जीवन का सद्गुण : मानवता के मसीहा महाश्रमण

January 4, 2026
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी

June 10, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

June 10, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 10, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा

June 10, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं

June 10, 2026
पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

June 10, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए की जीत के पांच सितारे

June 10, 2026
भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

June 10, 2026
जेप्टो

आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता

June 10, 2026
घर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू

June 10, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर

June 10, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत बोलीं: मेरे लिए प्यार नहीं, पहले नफ़रत थी अनुभव

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

सरलता मानव जीवन का सद्गुण : मानवता के मसीहा महाश्रमण

अखण्ड परिव्राजक का महाश्रम, किया 17 कि.मी. का प्रलम्ब विहार 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 4, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
सरलता मानव जीवन का सद्गुण : मानवता के मसीहा महाश्रमण
सरलता मानव जीवन का सद्गुण : मानवता के मसीहा महाश्रमण
खारवा, ब्यावर : जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय प्रवास सुसम्पन्न कर जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने रविवार को ब्यावर से गतिमान हुए। सर्दी के मौसम में भी आचार्यश्री निरंतर विहार कर रहे हैं। कोहरे से लिपटा प्रातःकाल लोगों को अपने घरों में दुबकने को विवश हैं, वहीं जीवन के सातवें दशक में गतिमान महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी जनकल्याण के लिए निरंतर गतिमान हैं। विहार के दौरान युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की दिगम्बर परंपरा के मुनि आदि आदित्यसागरजी से आध्यात्मिक मिलन हुआ। दो आम्नायों के संतों का आध्यात्मिक मिलन जन-जन को हर्षित कर रहा था। दोनों संतों के मध्य विभिन्न विषयों पर कुछ समय तक वार्तालाप का क्रम रहा। कुछ समय बाद आचार्यश्री महाश्रमणजी पुनः आज के निर्धारित गंतव्य की ओर बढ़ चले।
जनकल्याण के लिए अखण्ड परिव्राजक आचार्यश्री महाश्रमणजी लगभग 17 किलोमीटर का प्रलम्ब विहार कर खरवा गांव में स्थित दिल्ली पब्लिक सेकेण्ड्री स्कूल में पधारे। प्रलम्ब विहार व आध्यात्मिक मिलन के कारण आचार्यश्री दोपहर लगभग एक बजे निर्धारित प्रवास स्थल में पधारे। स्कूल परिसर में आयोजित प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि मानव अपने जीवन में बोलता है, लिखता है, शरीर से इशारा अथवा संकेत करते हैं। मन में चिंतन, कल्पना, स्मृति करते हैं। इस व्यवहार को माया मलिन बनाने वाली बन सकती है, लेकिन ऋजुता का प्रभाव हो, सरलता हो तो इस व्यवहार को अच्छा बना सकती है। ऋजुता व सरलता मानव जीवन का एक सद्गुण है।
आदमी को निश्छल रहने का प्रयास करना चाहिए। आदमी का व्यवहार निश्छलतामय रहे। आदमी ऋजुता के माध्यम से प्रभुता की ओर बढ़ सकता है। जो आदमी सरल है, जिसके मन, वचन और काय की चेष्टा में एकता हो वह महात्मा और मन में कुछ, वचन में कुछ और व्यवहार में कुछ तो वह आदमी दुरात्मा होता है। जो सरलमना होता है, वह इस संदर्भ में महात्मा होता है। इसलिए आदमी को अपने भीतर सरलतापूर्ण व्यवहार रखने का प्रयास करना चाहिए। जहां तक हो सके, दूसरों को ठगने का प्रयास नहीं रखना चाहिए। सरलता से आदमी का चित्त शांत और सुखद भी हो सकता है। दुनिया में दुर्जन हैं तो सज्जन भी मिलते हैं। आदमी को दुर्जनता से बचने और सज्जनता को अपनाने का प्रयास करना चाहिए। विद्या, धन और शक्ति का सदुपयोग करने का प्रयास हो। बुद्धि के द्वारा किसी दूसरे की समस्या का समाधान होना चाहिए। सरलता के द्वारा शुद्धि भी अच्छी हो सकती है। आदमी को अपने जीवन में ऋजुतापूर्ण व्यवहार करने का प्रयास करना चाहिए। आचार्यश्री ने मंगल प्रवचन के उपरान्त दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों तथा ग्रामवासियों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
डीपीएस स्कूल के निदेशक श्री सुयश तातेड़ ने आचार्यश्री के स्वागत में अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति दी। पत्रकार श्री जयप्रकाश श्रीश्रीमाल ने भी अपनी भावाभिव्यक्ति दी।
Previous Post

जब ताक़त ने खुद को न्याय घोषित कर दिया

Next Post

आईएएस अधिकारी के घर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, इलाके में हड़कंप

Next Post
पहले सेक्स करो, तब देंगे भोजन-पानी; भूख से बिलखती महिलाओं को नोच रहे सूडान के सैनिक

आईएएस अधिकारी के घर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, इलाके में हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी
  • सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता
  • देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
  • बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा
  • योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In