डेस्क:भारतीय सेना ने आज बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल कॉम्बैट मिसाइल लॉन्च किया। यह लॉन्च दक्षिणी कमांड की ब्रह्मोस यूनिट और ट्राई-सर्विसेज अंडमान और निकोबार कमांड के हिस्सों के साथ समन्वय में किया गया। लंबी दूरी की युद्ध मिसाइल के रूप में इसकी क्षमता बेहद विनाशकारी है। लॉन्चिंग के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल की सटीकता भी शानदार रही और यह लक्ष्य को भेदने में भी कामयाब रही। इस कामयाबी के बाद भारत लंबी दूरी पर सटीक हमले में भारत की क्षमता की पुष्टि हो गई।
आवाज की गति से तीन गुना रफ्तार
यह ब्रह्मोस मिसाइल उन्नत गाइडेंस सिस्टम से लैस है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत उसकी सुपरसोनिक स्पीड यानी आवाज की गति से लगभग तीन गुना तेज रफ्तार से उड़ान भरना है। इतनी रफ्तार पर उड़ते हुए भी यह सटीक वार करने की क्षमता रखती है। इसके साथ ही ब्रह्मोस ने साबित कर दिया कि भारतीय सेना की तकनीकी क्षमता दुनिया के टॉप मिसाइल सिस्टम्स में से एक है।
यह सफल प्रक्षेपण दक्षिणी कमांड द्वारा किया गया। यह सफल प्रक्षेपण भारत की रक्षा में बढ़ती आत्मनिर्भरता को भी दिखाता है। इसके अलावा भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सेना की अडिग तत्परता का एक शक्तिशाली प्रमाण है। यह उन्नत तकनीक, दृढ़ संकल्प और युद्ध-तैयार भारत की अडिग भावना का एक प्रेरक प्रदर्शन है।
मायने क्या
यह सफल परीक्षण भारत के लिए काफी मायने रखता है। इसे भारतीय सेना की दक्षिणी कमांड की ब्रह्मोस यूनिट ने अंडमान-निकोबार कमांड के साथ मिलकर अंजाम दिया। यह बता दें कि अंडमान-निकोबार कमांड सेना, नेवी और एयरफोर्स तीनों के जॉइंट ऑपरेशंस संभालती है। इस सफलता के साथ भारत ने साबित कर दिया है कि वह चाहे, जमीन हो, समुद्र या फिर आसमान, हर जगह दुश्मन का दिल दहलाने की क्षमता रखता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
