नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध में अब तेल टैंकरों पर हमले शुरू गए हैं। इसी तरह का एक हमला इराक के पास अमेरिकी मालिकाना हक वाले ऑयल टैंकर सेफसी विष्णु ( SafeSea Vishnu ) पर हमला हुआ है। इस हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से सूत्रों ने बताया है कि ईरान ने सुसाइड बोट से ऑयल टैंकर सेफसी विष्णु पर हमला किया, जिसमें एक भारतीय की मौत हुई। फारस की खाड़ी में अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की सप्लाई में मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
3 जहाजों का पीछा किया गया था
CNN के हवाले से न्यूयॉर्क पोस्ट की एक खबर के अनुसार, स्पीड बोटों ने 3 जहाजों का पीछा कर उन पर हमले किए। इनमें से एक अमेरिका का सीसेफ विष्णु भी था। पीटीआई के अनुसार, अमेरिकी स्वामित्व वाले और मार्शल आइलैंड के झंडे वाले तेल टैंकर सेफसी विष्णु पर इराक के क्षेत्रीय जलक्षेत्र के भीतर खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास एक ईरानी ‘आत्मघाती’ बोट से हमला किया गया था।
विस्फोट के बाद जहाज में लगी भीषण आग, 27 लोग बचाए
इराकी पोर्ट्स कंपनी के अनुसार, इन जहाजों पर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हालांकि, चालक दल के 27 सदस्यों को बचा लिया गया है, लेकिन दुर्भाग्यवश एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाला भारतीय था। बचाए गए लोगों को इराकी शहर बसरा ले जाया गया है।
ईरान ने दी अमेरिका-इजरायल को बड़ी चेतावनी
ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध लंबा खिंचने वाला है, जो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा। अभी तक इस जंग में किसी को कुछ खास कामयाबी नहीं मिली है। उल्टे पूरे खाड़ी में ईरान ने कतर, बहरीन, सऊदी अरब और यूएई के कई ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं।
बहरीन ने नागरिकों को घरों में रहने को कहा
इस बीच, बहरीन में ईंधन टैंकों पर हमले किए जा रहे हैं। बहरीन ने अपने नागरिकों को घरों में ही रहने को कहा है। बहरीन में तो खारे पानी को पेयजल बनाने वाले संयंत्रों को ईरान निशाना बना रहा है। एक ऐसे ही संयंत्र पर ईरान ने हमला कर दिया था।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

