नई दिल्ली:वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को ONGC Videsh Ltd को ‘नवरत्न’ कंपनियों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। पहले यह कंपनी कैटगरी -1 ‘मिनिरत्न’ लिस्ट में थी। ONGC Videsh Ltd 14वीं कंपनी है जो नवरत्न कैटगरी में शामिल की गई है। ONGC Videsh Ltd का संचालन पेट्रोलियन एंड नेचुरल गैस मंत्रालय करती है।
क्या है इसका फायदा?
नवरत्न कंपनी का दर्जा मिलने के बाद ONGC Videsh Ltd के पास अधिक स्वायत्ता मिलेगी। कंपनी ज्वाइंट वेचर्स सेटअप करने, इंवस्टमेंट और वित्तीय निर्णय ले पाएगी। ONGC Videsh Ltd का एनुअल टर्नओवर 11,676 करोड़ रुपये है। साल 2022-23 के दौरान नेट प्रॉफिट 1700 करोड़ रुपये रहा है।
100 में 60 अंक बेहद जरूरी
कंपनी को नवरत्न स्टेटस मिलने के लिए कुछ नियम है। जैसे कंपनी के पास मिनिरत्न का स्टेटस होना चाहिए। साथ ही 3 स्वतंत्र डायरेक्टर होने चाहिए। इसके अलावा कंपनी को नेट वर्थ, नेट प्रॉफिट, टोटल प्रोडक्शन कॉस्ट, मैनपॉवर कॉस्ट, सर्विस कॉस्ट, कैपिटल इम्लॉयड आदि मापदंडों में 100 में 10 अंक लाने जरुरी हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

