• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत किनारे पर नहीं बैठ सकता, यूरोप को अपना माइंडसेट बदलना होगा: एस. जयशंकर

दोनों हाथों से बजती है ताली, भारत-चीन संबंधों पर विदेश मंत्री जयशंकर का ड्रैगन को करारा जवाब

July 1, 2023
बंगाल में अब अशोक स्तंभ, शुभेंदु ने हटाया ममता बनर्जी का बिस्वा बांग्ला लोगो; रंग भगवा

बंगाल में अब अशोक स्तंभ, शुभेंदु ने हटाया ममता बनर्जी का बिस्वा बांग्ला लोगो; रंग भगवा

May 17, 2026
भारत–नीदरलैंड्स ने बढ़ाए संबंध, लोकतांत्रिक मूल्यों पर साझा प्रतिबद्धता

भारत–नीदरलैंड्स ने बढ़ाए संबंध, लोकतांत्रिक मूल्यों पर साझा प्रतिबद्धता

May 17, 2026
भारत–नीदरलैंड संबंध बने रणनीतिक साझेदारी, तकनीक और नवाचार पर जोर

भारत–नीदरलैंड संबंध बने रणनीतिक साझेदारी, तकनीक और नवाचार पर जोर

May 17, 2026
वादों को पूरा करने में शुभेंदु के छूटेंगे पसीने, कर्ज में डूबा है बंगाल

वादों को पूरा करने में शुभेंदु के छूटेंगे पसीने, कर्ज में डूबा है बंगाल

May 17, 2026
यूनियन मिनिस्टर का बेटा गिरफ्तार, POCSO मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

यूनियन मिनिस्टर का बेटा गिरफ्तार, POCSO मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

May 17, 2026
PM मोदी ने गरीबी की वापसी की चेतावनी दी; विनाशकारी दशक का दिया संकेत, क्या बोले

PM मोदी ने गरीबी की वापसी की चेतावनी दी; विनाशकारी दशक का दिया संकेत, क्या बोले

May 17, 2026
पेट्रोल-डीजल पर पीएम मोदी की अपील, लॉकडाउन पर रिजिजू ने कह दी बड़ी बात

पेट्रोल-डीजल पर पीएम मोदी की अपील, लॉकडाउन पर रिजिजू ने कह दी बड़ी बात

May 17, 2026
शरीर के कई हिस्सों में चोट; ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे

शरीर के कई हिस्सों में चोट; ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे

May 17, 2026
दरांती लेकर तेंदुए से भिड़ा 12 साल का लोकेंद्र, खुद को मौत के मुंह से निकाला

दरांती लेकर तेंदुए से भिड़ा 12 साल का लोकेंद्र, खुद को मौत के मुंह से निकाला

May 17, 2026
जिसका था इंतजार, वह समय आ गया; यहां पहुंच गया मॉनसून; झमाझम बारिश

जिसका था इंतजार, वह समय आ गया; यहां पहुंच गया मॉनसून; झमाझम बारिश

May 17, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी: शांति समझौता नहीं तो गंभीर परिणाम

May 17, 2026
गंगा जल संधि को लेकर बांग्लादेश की टिप्पणी, भारत से संबंधों को बताया निर्भर

गंगा जल संधि को लेकर बांग्लादेश की टिप्पणी, भारत से संबंधों को बताया निर्भर

May 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

दोनों हाथों से बजती है ताली, भारत-चीन संबंधों पर विदेश मंत्री जयशंकर का ड्रैगन को करारा जवाब

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 1, 2023
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत किनारे पर नहीं बैठ सकता, यूरोप को अपना माइंडसेट बदलना होगा: एस. जयशंकर

File Photo

कोलकाता:भारत और चीन के बीच पिछले तीन साल से रिश्ते पहले जैसे नहीं हैं। एलएसी पर विस्तारवादी नीति की वजह से चीन कई बार भारत से करारा जवाब पा चुका है, लेकिन फिर भी समय-समय पर नापाक हरकतें करता रहता है। अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन को संबंधों को लेकर करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों में मौजूदा गिरावट भारत की ओर से नहीं, बल्कि चीन की ओर से पैदा की गई है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि ताली दोनों हाथों से बजती है और किसी रिश्ते को चलाने के लिए दोतरफा प्रयास जरूरी होता है। मंत्री ने ‘नया भारत और विश्व’ विषय पर श्यामा प्रसाद व्याख्यान देने के बाद यह बात कही। जब उनसे पूछा गया कि क्या दो एशियाई दिग्गजों के बीच कामकाजी संबंध हो सकते हैं, तो उन्होंने कहा, “अंततः ताली बजाने के लिए दो हाथों की जरूरत होती है और चीन को भी व्यावहारिक रिश्ते में विश्वास होना चाहिए।” जयशंकर ने कहा कि अगर बेहतर कामकाजी संबंध बनाए रखना है तो चीन को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर 1993 और 1996 में हुए समझौतों का पालन करना होगा।

जयशंकर ने बुधवार को भी कहा था कि सीमा पर स्थिति भारत और चीन के बीच संबंधों की स्थिति तय करेगी। जयशंकर ने एक परिचर्चा सत्र में कहा, ”सीमा पर स्थिति अब भी असामान्य है।” चीन के साथ भारत के संबंधों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सीमा के प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्था के उल्लंघन के कारण संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। भारत और चीन की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख में गतिरोध बना हुआ है। जयशंकर ने कहा, ”हम मानते हैं कि वह (चीन) एक पड़ोसी है, एक बड़ा पड़ोसी देश है। आज वह बहुत प्रमुख अर्थव्यवस्था और बड़ी शक्ति बन गया है।” विदेश मंत्री ने कहा कि कोई भी रिश्ता दोनों तरफ से निभाया जाता है और एक-दूसरे के हितों का सम्मान करना होता है। उन्होंने कहा, ”और हमारे बीच हुए समझौतों का पालन किया जाना होता है और हमारे बीच बनी सहमति से मुकरना ही आज मुश्किल दौर की वजह है।”

2020 से खराब है भारत-चीन के रिश्ते
भारत और चीन के बीच एलएसी पर पिछले तीन सालों में कई बार टकराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। अप्रैल, 2020 से भारत व चीन के बीच टकराव बढ़ा था, जोकि अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। इस दौरान, गलवान में दोनों देशों के सैनिकों के बीच भयंकर हिसंक घटना भी हुई, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए, जबकि चीन के भी कई सैनिकों की मौत हुई। हालांकि, चीन ने अब तक मारे गए सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं किया है। वहीं, कुछ महीनों बाद फिर से फिर से दोनों देश के सैनिक आमने-सामने आ गए थे। भारत ने चीन की किसी भी चाल से निपटने के लिए बॉर्डर पर बड़ी संख्या में हथियार भी इकट्ठा किए हुए हैं। सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच कई बार हाई लेवल की बैठक भी हो चुकी है।

एससीओ बैठक में शामिल होंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग
वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले सप्ताह भारत की मेजबानी में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को एक आधिकारिक घोषणा में यह जानकारी दी गई। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी चार जुलाई को एससीओ के प्रमुखों की 23वीं परिषद बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेंगे। भारत की मेजबानी में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में शी के हिस्सा लेने के बारे में यह पहली आधिकारिक घोषणा है। भारत एससीओ का मौजूदा अध्यक्ष होने के नाते शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। एससीओ एक प्रभावशाली आर्थिक व सुरक्षा संगठन है, जो सबसे बड़े अंतरक्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है।
Previous Post

श्रीलंका क्वालीफाई करने के करीब पहुंचा

Next Post

तेजस ने भारतीय वायुसेना में पूरे किए सात साल, कई हथियारों के साथ हमला करने में है माहिर

Next Post
पाकिस्तान ही नहीं चीन के लिए भी काल बनेगा तेजस

तेजस ने भारतीय वायुसेना में पूरे किए सात साल, कई हथियारों के साथ हमला करने में है माहिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल में अब अशोक स्तंभ, शुभेंदु ने हटाया ममता बनर्जी का बिस्वा बांग्ला लोगो; रंग भगवा
  • भारत–नीदरलैंड्स ने बढ़ाए संबंध, लोकतांत्रिक मूल्यों पर साझा प्रतिबद्धता
  • भारत–नीदरलैंड संबंध बने रणनीतिक साझेदारी, तकनीक और नवाचार पर जोर
  • वादों को पूरा करने में शुभेंदु के छूटेंगे पसीने, कर्ज में डूबा है बंगाल
  • यूनियन मिनिस्टर का बेटा गिरफ्तार, POCSO मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In