• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ठंड सर्दी

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, कोहरे का असर

December 6, 2024
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

2020 चीन तनाव पर नरवणे का स्पष्ट बयान: “न अकेले थे, न असमर्थित”

April 24, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

विवाह शोषण का माध्यम नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

April 24, 2026
भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर

भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर

April 24, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

रूस ने 22,000 किलोग्राम सोना बेचा, बढ़ते बजट घाटे के बीच उठाया आर्थिक कदम

April 24, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच भारतीय जहाज सुरक्षित, 14 अब भी फारस की खाड़ी में

April 24, 2026
बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका गया, जांच शुरू

बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका गया, जांच शुरू

April 24, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

उद्धव ठाकरे के नाम पर एमवीए में बढ़ी सहमति, कांग्रेस पर दबाव

April 24, 2026
रोहिणी आचार्य

बिहार में एलपीजी को लेकर राजनीति गरमाई, विपक्ष ने सरकार को घेरा

April 24, 2026
2050 की दुनिया: बदलता जनसंख्या संतुलन और नई वैश्विक चुनौती

2050 की दुनिया: बदलता जनसंख्या संतुलन और नई वैश्विक चुनौती

April 24, 2026
रामायण की स्टार कास्ट हुई फाइनल, रणबीर कपूर निभाएंगे दो किरदार

‘रामायण’ का ग्लोबल अवतार: अंग्रेज़ी वर्जन 8 नवंबर को हो सकता है रिलीज़

April 24, 2026
ऐश्वर्या राय बच्चन का पुराना बयान फिर वायरल, निजी संबंधों पर चर्चा तेज

ऐश्वर्या राय बच्चन का पुराना बयान फिर वायरल, निजी संबंधों पर चर्चा तेज

April 24, 2026
लगातार सफलता की कहानी: राउंडग्लास हॉकी अकादमी के चार खिलाड़ी चयनित

लगातार सफलता की कहानी: राउंडग्लास हॉकी अकादमी के चार खिलाड़ी चयनित

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, कोहरे का असर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 6, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
ठंड सर्दी

Image Courtesy: Google

डेस्क:दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ने वाली है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान ने उत्तर पश्चिम के राज्यों में अगले कुछ दिनों में पारा गिरने की संभावनाएं जताई हैं। हालांकि, इस दौरान मध्य भारत को ठंड से कुछ राहत जरूर मिल सकती है। साथ ही सुबह और रात के समय कोहरा भी जमकर सताने के लिए तैयार है। गुरुवार को दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग ने गुरुवार रात जानकारी दी है कि 7 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ क्षेत्रों में देर रात या अल सुबह घना कोहरा छा सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान धीरे धीरे 2 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।

IMD के अनुसार, दो दिनों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। इसके बाद धीरे धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। विभाग का कहना है कि मध्य भारत में 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में खास बदलाव होने के आसार कम हैं।

विभाग ने जानकारी दी है कि शुक्रवार 6 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा। सुबह स्मॉग या धुंध पड़ सकती है। इसके अलावा शाम या रात के समय भी ऐसा मौसम रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। साथ ही इसका असर 8 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानों पर भी पड़ सकता है।

IMD ने गुरुवार को बताया है कि 6 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर तक का कोहरा छा सकता है। विभाग ने तेज सतही हवा चलने की भी संभावनाएं जताई हैं। 7 दिसंबर को भी राज्य में ऐसा ही मौसम रहेगा। खास बात है कि मौसम विभाग ने 8 दिसंबर रविवार को कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की बात कही है। सुबह के समय कोहरा रहेगा।

मौसम विभाग के अधिकारी ने पीटीआई भाषा से बातचीत में गुरुवार को बताया है कि दो दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत पर प्रभावी होगा और नौ दिसंबर से हिमालय की तरफ से आने वाली उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू होगा।

शर्मा ने बताया कि मौसम के इस प्रभाव से नौ दिसंबर से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को जानकारी दी है कि 48 घंटों के दौरान बिहार में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस घट सकता है। इसके बाद अगले 3 दिनों में यह बढ़ सकता है। विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस कम होने की संभावनाएं जताई हैं। 8-9 दिसंबर को दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण पूर्व बिहार में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

हरियाणा में आज न्यूनतम तापमान 13.49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20.98 सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हरियाणा में कल का न्यूनतम तापमान 12.46 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24.27 सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हरियाणा में 07 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24.27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.46 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24.82 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य में रविवार को अधिकतम तापमान 24.82 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Previous Post

टीएमसी में बढ़ा तनाव: ममता बनर्जी और अभिषेक के बीच संघर्ष

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: दलित पुरुष और गैर-दलित महिला की शादी निरस्त

Next Post
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: दलित पुरुष और गैर-दलित महिला की शादी निरस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 2020 चीन तनाव पर नरवणे का स्पष्ट बयान: “न अकेले थे, न असमर्थित”
  • विवाह शोषण का माध्यम नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर
  • रूस ने 22,000 किलोग्राम सोना बेचा, बढ़ते बजट घाटे के बीच उठाया आर्थिक कदम
  • होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच भारतीय जहाज सुरक्षित, 14 अब भी फारस की खाड़ी में
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In