नई दिल्ली: उत्तर भारत में सर्दी का असर फिलहाल थोड़ी कम महसूस हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने चेताया है कि ठंड जल्द बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के 9 राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि, गरज-चमक और 40-65 किमी/घंटा की तेज हवाओं की संभावना है।
पहाड़ी इलाके: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22-23 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी होगी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हेलस्टॉर्म, लाइटनिंग और तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) का खतरा है। हिमाचल और उत्तराखंड के उच्च क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मैदानी इलाके: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है। पंजाब में 23 जनवरी को भारी बारिश की चेतावनी है।
उत्तर प्रदेश में शीतलहर: प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, आगरा और मथुरा जैसे जिलों में सुबह शीतलहर चल सकती है। हरियाणा (गुरुग्राम, सोनीपत) और पंजाब (अमृतसर, लुधियाना) में कड़ाके की ठंड और कोहरा रहेगा। तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट संभव है।
दिल्ली-एनसीआर का हाल: 23 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है और जनवरी में दूसरी बार दो अंकों में पहुँच सकता है। हवाएं पूर्वी दिशा से चलेंगी, हल्की गर्म और नम रहेंगी। पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने के साथ गरज और बौछारें भी संभव हैं। 24 जनवरी को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बादल छाए रहेंगे और धूप सीमित रहेगी।
दक्षिण भारत: तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 25-26 जनवरी को गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट है।
आगामी हालात: 26 जनवरी से उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम की अस्थिरता बढ़ सकती है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

