• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
‘वापस लाए जाएं कृषि कानून’, कंगना के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला; निंदा भी की

‘वापस लाए जाएं कृषि कानून’, कंगना के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला; निंदा भी की

September 25, 2024
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
देर रात हुई मुलाकात से बढ़ी चर्चा, तेज प्रताप मिले प्रशांत किशोर से

देर रात हुई मुलाकात से बढ़ी चर्चा, तेज प्रताप मिले प्रशांत किशोर से

April 22, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की खाड़ी कूटनीति तेज, ऊर्जा और प्रवासी सुरक्षा पर फोकस

April 22, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

कांग्रेस का आरोप—प्रधानमंत्री ने तोड़ी संसदीय परंपरा, दिया प्रिविलेज नोटिस

April 22, 2026
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

तेज प्रताप यादव का तीखा हमला, बोले—राहुल गांधी से नहीं चल पाएगा गठबंधन

April 22, 2026
जावेद अख्तर बोले—तालिबानी मंत्री का स्वागत देख शर्म से झुक गया सिर

जब जावेद अख्तर की कहानी ने बना दिया सनी देओल को सुपरस्टार

April 22, 2026
‘धुरंधर’ पर प्रोपेगेंडा विवाद, राकेश बेदी का करारा जवाब

फिल्मी बातचीत में हल्का तंज: राकेश बेदी ने फराह खान से जताई नाराजगी

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

‘वापस लाए जाएं कृषि कानून’, कंगना के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला; निंदा भी की

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 25, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘वापस लाए जाएं कृषि कानून’, कंगना के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला; निंदा भी की

नई दिल्ली। अपने निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के मंडी में मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने वापस लिए जा चुके तीन कृषि कानूनों पर बयान देकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लाना चाहिए, जिन्हें किसानों के लंबे समय तक चले विरोध के बाद वापस ले लिया गया था। अब कंगना के बयान से उनकी पार्टी ने फिर एक बार किनारा कर लिया है। साथ ही उनके बयान की निंदा भी की गई है।

कंगना रनौत ने कहा, “मुझे पता है कि यह बयान विवादित हो सकता है, लेकिन तीनों कृषि कानून किसानों के हित में थे और उन्हें फिर से लागू किया जाना चाहिए। किसानों को खुद इसका समर्थन करना चाहिए।” हालांकि, कंगना के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने स्पष्ट किया कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है और पार्टी की राय का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। भाटिया ने एक वीडियो जारी कर कहा, “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए गए कृषि बिलों पर भाजपा सांसद कंगना रनौत का बयान वायरल हो रहा है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह बयान उनका निजी बयान है। कंगना रनौत भाजपा की ओर से ऐसा बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं और यह कृषि बिलों पर भाजपा के दृष्टिकोण को नहीं दर्शाता है। हम इस बयान की निंदा करते हैं।”

कांग्रेस ने कंगना के बयान की तीखी आलोचना की। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा, “तीन काले कानूनों का विरोध करते हुए 750 से अधिक किसान शहीद हुए। इन्हें फिर से लागू करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। हरियाणा इसका पहला जवाब देगा।”

आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भी कंगना के बयान पर तंज कसते हुए कहा, “मुझे पीएम मोदी के लिए दुख होता है। उन्होंने कहा था कि वे किसानों की चिंताओं को समझने में असमर्थ थे और इसी कारण कानून वापस लिए गए। अब लगता है कि या तो कंगना पीएम मोदी को चुनौती दे रही हैं या फिर प्रधानमंत्री असहाय हो गए हैं। इसका जवाब सिर्फ बीजेपी ही दे सकती है।” यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने किसानों के मुद्दों पर विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी उन्होंने किसान आंदोलन को “भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करने” का आरोप लगाया था और दावा किया था कि विरोध स्थलों पर हिंसा और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही थीं। हालांकि तब भी भाजपा ने खुद को कंगना के बयान से अलग करते हुए सांसद को नसीहत दी थी।

Previous Post

श्रीलंका की संसद भंग, 14 नवंबर को होंगे मध्यावधि चुनाव; दिसानायके का ऐलान

Next Post

US में ट्रंप से क्यों नहीं मिले पीएम मोदी? राजनीतिक बहस से दूरी या कोई और वजह

Next Post
US में ट्रंप से क्यों नहीं मिले पीएम मोदी? राजनीतिक बहस से दूरी या कोई और वजह

US में ट्रंप से क्यों नहीं मिले पीएम मोदी? राजनीतिक बहस से दूरी या कोई और वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में
  • इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’
  • होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक
  • तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”
  • शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In