• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
श्रीलंका की संसद भंग, 14 नवंबर को होंगे मध्यावधि चुनाव; दिसानायके का ऐलान

श्रीलंका की संसद भंग, 14 नवंबर को होंगे मध्यावधि चुनाव; दिसानायके का ऐलान

September 25, 2024
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

श्रीलंका की संसद भंग, 14 नवंबर को होंगे मध्यावधि चुनाव; दिसानायके का ऐलान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 25, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
श्रीलंका की संसद भंग, 14 नवंबर को होंगे मध्यावधि चुनाव; दिसानायके का ऐलान

कोलंबो। श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने मंगलवार को संसद भंग करने संबंधी विशेष राजपत्र अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर दिए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संसद मंगलवार मध्य रात्रि से भंग मानी जाएगी और चुनाव 14 नवंबर को होंगे। श्रीलंका में शनिवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव से पहले दिसानायके ने कहा था कि वह संसद को तुरंत भंग कर देंगे और मध्यावधि चुनाव कराने का आदेश देंगे। इससे पहले पिछली संसद अगस्त 2020 में गठित की गई थी। इसे निर्धारित समय से 11 महीने पहले ही भंग कर दिया गया है।

यह कदम उनके चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने श्रीलंका में दशकों से चले आ रहे राजनीतिक परिवारों के शासन को बदलने का वादा किया था। एक विशेष गजट अधिसूचना के अनुसार, संसद का भंग होना आज रात 12 बजे से प्रभावी होगा और नए चुनाव 14 नवंबर को कराए जाएंगे। श्रीलंका की संसद को आखिरी बार अगस्त 2020 में बुलाया गया था। संसद का कार्यकाल हालांकि अगस्त 2025 तक था, लेकिन इसे 11 महीने पहले ही समाप्त कर दिया गया है।

श्रीलंका अब धीरे-धीरे अपने सबसे बड़े आर्थिक संकट से उबर रहा है, जो 2020 में दक्षिण एशियाई देश पर भारी पड़ा था। उस समय लाखों श्रीलंकाई नागरिकों ने तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। हजारों प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो में राष्ट्रपति महल पर धावा बोल दिया था, जिसके बाद श्री राजपक्षे को देश छोड़कर भागना पड़ा था। तत्कालीन प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने सत्ता संभाली और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को स्थिरता के साथ-साथ सड़कों पर शांति लौटाई। पिछले हफ्ते श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद पहली बार चुनाव हुए और लाखों लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया।

लोगों के समर्थन से अनुरा कुमारा दिसानायके राष्ट्रपति चुने गए, जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया और चुनावी वादा किया था कि वे भ्रष्टाचार को समाप्त करेंगे, परिवारवाद की राजनीति को खत्म करेंगे, अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे, महंगाई कम करेंगे और बड़े सुधार करेंगे। कोलंबो में राष्ट्रपति कार्यालय में अपने उद्घाटन भाषण के दौरान 55 वर्षीय दिसानायके ने कहा, “मैं लोकतंत्र की रक्षा और उसे बनाए रखने के प्रति समर्पण का वादा करता हूं। मैं ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में कार्यभार संभाल रहा हूं।” उन्होंने अपने पहले भाषण में कहा, “हमारी राजनीति को साफ-सुथरा होना चाहिए और जनता ने एक अलग राजनीतिक संस्कृति की मांग की है। मैं उस बदलाव के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

Previous Post

एक और कांग्रेसी CM पर लटकी अदालती तलवार, नोट फॉर वोट केस में कोर्ट ने बुलाया

Next Post

‘वापस लाए जाएं कृषि कानून’, कंगना के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला; निंदा भी की

Next Post
‘वापस लाए जाएं कृषि कानून’, कंगना के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला; निंदा भी की

'वापस लाए जाएं कृषि कानून', कंगना के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला; निंदा भी की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In