• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वायुसेना से मिग-21 की 2025 तक हो जाएगी विदाई

वायुसेना से मिग-21 की 2025 तक हो जाएगी विदाई

July 29, 2022
आसिम मुनीर

रक्षा बजट बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने की तैयारी में पाकिस्तान

May 17, 2026
घर

महंगे होते घरों के बीच भी खरीदार सक्रिय, बेंगलुरु में सर्वाधिक वृद्धि

May 17, 2026
आईपीओ

कोल सेक्टर में बड़ा बदलाव: एमसीएल के आईपीओ को सरकार की मंजूरी

May 17, 2026
मंगोलिया में भारत का धमाका, प्रीति पवार और दीपक ने पहले राउंड में मारी बाज़ी

राष्ट्रीय मुक्केबाजी ट्रायल्स: लवलीना और साक्षी ने किया कमाल, टीम में जगह सुनिश्चित

May 17, 2026
टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों को लगातार सुधार की जरूरत: राहुल द्रविड़

सुपरस्टार कल्चर: गंभीर ने उठाए सवाल, द्रविड़ का जवाब

May 17, 2026
“बच्चे मत पैदा करो, डॉग्स पालो” : शेफाली शाह के बयान से मचा विवाद

“बच्चे मत पैदा करो, डॉग्स पालो” : शेफाली शाह के बयान से मचा विवाद

May 17, 2026
अक्षय कुमार ने खोला 40 साल पुराना राज़, क्रश को इम्प्रेस करते हुए हुई थी पिटाई

22 दिन की शूटिंग और 40 करोड़ की फीस! ‘गोलमाल 5’ से जुड़ी बड़ी खबर

May 17, 2026
बचपन को संस्कार देने वाली छाया: दादा-दादी का महत्व

बचपन को संस्कार देने वाली छाया: दादा-दादी का महत्व

May 17, 2026
कम बजट में ज्योतिषीय लाभ: महंगे रत्नों के सस्ते विकल्प

कम बजट में ज्योतिषीय लाभ: महंगे रत्नों के सस्ते विकल्प

May 17, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 17 मई 2026

May 17, 2026
“स्वयं ही अपना सच्चा मित्र” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक उद्बोधन

“स्वयं ही अपना सच्चा मित्र” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक उद्बोधन

May 16, 2026
4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, दरिंदा पड़ोसी गिरफ्तार

आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर महिला व नाबालिग के शोषण का आरोप

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

वायुसेना से मिग-21 की 2025 तक हो जाएगी विदाई

200 से अधिक पायलटों की जान ले चुका है 'उड़ता ताबूत'

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 29, 2022
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
वायुसेना से मिग-21 की 2025 तक हो जाएगी विदाई

File Photo

नई दिल्ली:भारतीय वायु सेना सितंबर में पुराने मिग-21 लड़ाकू विमान के चार बचे स्क्वाड्रनों में से एक को रिटायर करने जा रहा है। वहीं, बचे हुए तीन स्क्वाड्रनों को अगले तीन साल में 2025 तक चरणबद्ध तरीके से रिटायर कर दिया जाएगा। इस मामले से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गुरुवार को राजस्थान में मिग-21 का टू सीटर विमान हादसे का शिकार हो गया। घटना में फाइटर जेट के दोनों पायलटों की मौत हो गई।

अधिकारियों में से एक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि दो महीने में रिटायर होने वाली स्क्वाड्रन श्रीनगर स्थित 51वें स्क्वाड्रन है, जिसे स्वॉर्ड आर्म्स के रूप में भी जाना जाता है। ये वही स्क्वाड्रन है जिसके साल में 2019 में अभिनंदन वर्धमान विंग कमांडर थे। अभिनंदन वर्धमान में अपने पुराने मिग-21 विमान से पाकिस्तान के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान एफ-16 को नियंत्रण रेखा पर एक डॉग फाइट में मार गिराया था। अभिनंदन वर्धमान के वीरता के लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

अभिनंदन ने एफ-16 को मार गिराया था

अभिनंदन वर्धमान और एफ-16 के बीच डॉग फाइट पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की ओर से आंतकी कैंपों पर बमबारी करने के एक बाद हुई थी। जहां तक मिग-21 की बात है तो उसका हादसों से पुराना नाता रहा है। इसकी गिनती भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले विमानों में होती है। हाल के वर्षों में मिग-21 के कई विमान दुर्घनाग्रस्त हो चुके हैं। इसलिए इसे अब ‘उड़ता ताबूत’ भी कहा जाने लगा है।

सोवियत संघ से मिले थे मिग-21

भारतीय वायुसेना को यह विमान साल 1963 में सोवियत संघ यानी रूस से मिला था। अधिकारियों ने कहा कि पिछले छह दशकों के दौरान 400 से अधिक मिग-21 विमान हादसे का शिकार हुए जिसमें करीब 200 पायलटों को अपनी जान गंवानी पड़ी। हादसों की बात करें तो किसी भी अन्य लड़ाकू विमानों की तुलना में मिग-21 ज्यादा दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। हालांकि, इसके पीछे एक वजह यह भी रही है कि यह विमान बाकियों की तुलना में लंबे समय से सेवा भी दे रहा है।

रिटायर में क्यों हो रही देरी?

एयर स्टाफ के पूर्व सहायक प्रमुख एयर वाइस मार्शल सुनील नैनोदकर (सेवानिवृत्त) ने पहले कहा कि क्या कोई विकल्प था? अपने आसमान की रक्षा के लिए आपके पास निश्चित संख्या में लड़ाकू विमान होने चाहिए। मल्टी रोल वाले लड़ाकू विमानों को शामिल करने में देरी हुई। 126 जेट की अनुमानित आवश्यकता के बजाय केवल 36 राफेल आए। हल्के लड़ाकू विमान की तैनाती भी तय समय से पीछे है और सुखोई-30 जैसे लड़ाकू विमानों में भी दिक्कतें हैं।

Previous Post

समय बताएगा… कैबिनेट से बर्खास्तगी और TMC से निलंबन पर बोले गिरफ्तार पार्थ चटर्जी

Next Post

आठरह पापों से बचने का प्रयास करे मानव: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

Next Post
कर्म वेदन बिना मुक्ति नहीं: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

आठरह पापों से बचने का प्रयास करे मानव: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रक्षा बजट बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने की तैयारी में पाकिस्तान
  • महंगे होते घरों के बीच भी खरीदार सक्रिय, बेंगलुरु में सर्वाधिक वृद्धि
  • कोल सेक्टर में बड़ा बदलाव: एमसीएल के आईपीओ को सरकार की मंजूरी
  • राष्ट्रीय मुक्केबाजी ट्रायल्स: लवलीना और साक्षी ने किया कमाल, टीम में जगह सुनिश्चित
  • सुपरस्टार कल्चर: गंभीर ने उठाए सवाल, द्रविड़ का जवाब
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In