• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वेंकैया नायडू के वन लाइनर WIN लाइनर भी रहे, उपराष्ट्रपति के फेयरवेल में भावुक हुए पीएम मोदी

वेंकैया नायडू के वन लाइनर WIN लाइनर भी रहे, उपराष्ट्रपति के फेयरवेल में भावुक हुए पीएम मोदी

August 8, 2022
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

वेंकैया नायडू के वन लाइनर WIN लाइनर भी रहे, उपराष्ट्रपति के फेयरवेल में भावुक हुए पीएम मोदी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 8, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
वेंकैया नायडू के वन लाइनर WIN लाइनर भी रहे, उपराष्ट्रपति के फेयरवेल में भावुक हुए पीएम मोदी

नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को सोमवार को उच्च सदन में विदाई दी जा रही है। राज्यसभा में फेयरवेल स्पीच में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि आज हम सब यहां राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को उनके कार्यकाल के समापन पर धन्यवाद देने के लिए मौजूद हैं। यह इस सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण है। सभा के कई ऐतिहासिक क्षण आपकी गरिमामयी उपस्थिति से जुड़े हैं।

पीएम मोदी ने नायडू को संबोधित करते हुए कहा कि आपके वन-लाइनर्स विट-लाइनर्स हैं। वे विन-लाइनर भी हैं। इसका मतलब है कि उन लाइनों के बाद और कुछ और कहने की जरूरत नहीं पड़ती है। आपका हर एक शब्द सुना जाता है और पसंद भी किया जाता है। सदन में कभी भी उनका काउंटर नहीं होता है।

मोदी बोले- नायडू ने हमेशा युवाओं के लिए किया काम
मोदी ने उपराष्ट्रपति नायडू को युवाओं और सांसदों के लिए प्रेरणास्रोत करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोग समाज, देश और लोकतंत्र के बारे में उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। राज्यसभा के सभापति नायडू को उच्च सदन में विदाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देश के एक ऐसे उपराष्ट्रपति हैं, जिन्होंने अपनी सभी भूमिकाओं में हमेशा युवाओं के लिए काम किया। साथ ही सदन में भी हमेशा युवा सांसदों को आगे बढ़ाया और उन्हें प्रोत्साहन दिया।

पीएम मोदी ने नायडू के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इस अवधि में सदन के कामकाज में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा, ‘आपने देश के लिए और सदन के लिए जो कुछ किया है, उसका ऋण स्वीकार करते हुए आपको भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इस सदन को नेतृत्व देने की जिम्मेदारी भले ही पूरी हो रही हो लेकिन उनके अनुभव का लाभ भविष्य में देश को मिलता रहेगा। साथ ही हम जैसे अनेक सार्वजनिक जीवन के कार्यकर्ताओं को भी मिलता रहेगा।’

नए युग के हाथों में देश का नेतृत्व: पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में आज देश अपने अगले 25 वर्षों की नई यात्रा शुरू कर रहा है, तब देश का नेतृत्व भी ‘एक नए युग’ के हाथों में है। उन्होंने कहा, ‘इस बार हम एक ऐसा 15 अगस्त मना रहे हैं, जब देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष सब के सब लोग आजाद भारत में पैदा हुए हैं और सब के सब साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। मैं समझता हूं कि इसका एक महत्व है।’

नायडू ने किसी काम को बोझ नहीं माना: मोदी
मोदी ने कहा कि नायडू ने उपराष्ट्रपति और सदन के सभापति के रूप में गरिमा और निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वाह किया और अलग-अलग जिम्मेदारियों में बड़ी लगन से काम किया। उन्होंने कहा, ‘आपने कभी भी किसी काम को बोझ नहीं माना। आपने हर काम में नए प्राण फूंकने का प्रयास किया है।’

मोदी बोले- नायडू से बहुत कुछ सीख सकते हैं युवा
पीएम ने कहा कि नायडू देश के एक ऐसे उपराष्ट्रपति है, जिन्होंने अपनी सभी भूमिकाओं में हमेशा युवाओं के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, ‘आपका ये जज्बा और लगन हम लोगों ने निरंतर देखी है। मैं प्रत्येक माननीय सांसद और देश के हर युवा से कहना चाहूंगा कि वे समाज, देश और लोकतंत्र के बारे में आपसे बहुत कुछ सीख सकते हैं।’

Previous Post

श्री शक्ति पीठ का ये कारवां 35000 रक्षा सूत्रों को लेकर सीमा की ओर अग्रसर

Next Post

अक्षय कुमार दुनिया के 6वें सबसे अमीर एक्टर, बोले अनुराग कश्यप

Next Post
‘बच्चन पांडे’ में गैंगस्टर बनने के बाद अब अक्षय निभाना चाहते हैं साइको का किरदार

अक्षय कुमार दुनिया के 6वें सबसे अमीर एक्टर, बोले अनुराग कश्यप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In