• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
विवेकपूर्ण वाणी बन सकती है कल्याणी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

विवेकपूर्ण वाणी बन सकती है कल्याणी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

October 31, 2025
उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

April 17, 2026

भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी

April 17, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

April 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

April 17, 2026
माँ स्वस्थ, बच्चा सुरक्षित: पोस्टपार्टम देखभाल की अहमियत

ममता पर मातम: मां ने 4 साल की बेटी की जान ली, खुद भी मौत की कोशिश

April 17, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

मतदान से पहले ही बढ़त: गुजरात में भाजपा का दबदबा, 700 से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध

April 17, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने असम जाने को कहा

April 17, 2026
प्रकाश राज

प्रकाश राज के खिलाफ रामायण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आपराधिक मामला दर्ज

April 17, 2026
राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

April 17, 2026
पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

April 17, 2026
बांग्लादेश बाहर, पाकिस्तान पर ICC की तलवार लटकी

विश्व कप 2026 में हलचल: न्यूजीलैंड–कनाडा मैच संदिग्ध, आईसीसी की जांच जारी

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

विवेकपूर्ण वाणी बन सकती है कल्याणी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आचार्यश्री की मंगल वाणी से निहाल हुए श्रद्धालु 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 31, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
विवेकपूर्ण वाणी बन सकती है कल्याणी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
कोबा, गांधीनगर:जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता, अखण्ड परिव्राजक आचार्यश्री महाश्रमणजी का वर्ष 2025 का अहमदाबाद का चतुर्मास अब मात्र पांच दिन शेष रहा है। चार महीने तक कोबा में स्थित प्रेक्षा विश्व भारती में विराजमान होकर आचार्यश्री ने ज्ञान की ऐसी गंगा बहाई है जो अहमदाबादवासियों व गुजरातवासियों को नहीं, अपितु इससे जुड़ने वाले समस्त श्रद्धालुओं के मानस को निर्मल बनाने वाली रही है। प्रतिदिन प्रेक्षा विश्व भारती के परिसर में बने भव्य एवं विशाल ‘वीर भिक्षु समवसरण’ में लोग उपस्थित होकर लाभ उठाते रहे हैं।
शुक्रवार को भी महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने समुपस्थित श्रद्धालुओं को ‘आयारो’ आगम के माध्यम से पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि दुनिया में मधुरभाषी लोग मिल सकते हैं तो कर्कषभाषी लोग भी मिल सकते हैं। बोलना जीवन की एक आवश्यकता है। मौन करना भी अच्छा होता है तो कई जगह बोलना भी अच्छा और लाभदायी होता है। आदमी को कब बोलना, कब नहीं बोलना, क्या बोलना और क्या नहीं बोलना, इसका विवेक रखने का प्रयास हो तो बोलना बहुत कल्याणकारी हो सकता है। तीर्थंकर प्रवचन करने वाले होते हैं। यदि तीर्थंकर मौन करके बैठ जाएं तो ज्ञान प्राप्त में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए तीर्थंकर भगवान के बोलने का महत्त्व है। आदमी को विवेकपूर्ण बोलने का प्रयास करना चाहिए।
क्या, कब और कैसे बोलना- इसका विवेक हो जाए तो आदमी की वाणी कल्याणकारी हो सकती है। आदमी को जितना संभव हो सके, कठोर भाषा से बचने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को कटु बोलने से बचने का प्रयास करना चाहिए। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो साधु को भी कठोर बोल देते हैं। किसी के घर में किसी की मृत्यु हो जाती है, तब आदमी सांत्वना की भाषा बोलता है, ताकि उसके परिजनों को आत्मतोष हो। दुःखी आदमी को सदुपदेश के द्वारा उसके चित्त के समाधि में लाए, यह भी एक बड़े सहयोग की बात होती है। अगर किसी ने आपका उपकार किया है तो उसके भी सहयोग भी भावना रखने का प्रयास करना चाहिए। किसी को अध्यात्म की ओर बढ़ाना आध्यात्मिक लाभ होता है। आत्मकल्याणकारी सेवा लोकोत्तर सेवा होती है और आध्यात्मिक सेवा तो मोक्ष को प्रदान करने वाली भी बन सकती है। किसी के पास विशेष रूप से अर्थ है तो उसे किसी दूसरे के सहयोग में लगाने का प्रयास होना चाहिए। दयालु लोग अर्थ का दान कर उसके दुःख और दर्द में कुछ सहयोग और सेवा भी करते हैं। साधु तो दूसरों की आत्मा का कल्याण करते हैं, वे लोकोत्तर उपकार करते हैं। साधु के लिए तो कहा गया है कि साधु को कोई कष्ट दे तो भी साधु के मन में उसके कल्याण की भावना होनी चाहिए।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त अहमदाबाद चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के महामंत्री श्री अरुण बैद, कोबा के कार्पोरेटर श्री योगेशभाई ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। आचार्यश्री ने समुपस्थित पटेल समाज के लोगों को शराब से मुक्त रहने की प्रतिज्ञा करवाते हुए मंगल प्रेरणा प्रदान की।
Previous Post

गुजरात में किसानों के समर्थन में केजरीवाल ने दिया कड़ा संदेश

Next Post

बीमार संजय राउत को मोदी की शुभकामनाएं, कहा—जल्द स्वस्थ हों आप

Next Post
बीमार संजय राउत को मोदी की शुभकामनाएं, कहा—जल्द स्वस्थ हों आप

बीमार संजय राउत को मोदी की शुभकामनाएं, कहा—जल्द स्वस्थ हों आप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में
  • भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी
  • महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत
  • लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके
  • प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In