डेस्क:पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन हो गया है। वह एक वरिष्ठ अधिवक्ता थे। उन्होंने मिजोरम के पूर्व राज्यपाल के तौर पर भी जिम्मेदारियों को निभाया था। आज 4 दिसंबर को उनका निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, आज शाम 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले स्वराज कौशल जाने-माने अधिवक्ता थे। दिल्ली भाजपा ने अपने एक्स हेंडल पर ट्वीट करते हुए उनके निधन और अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए लिखा है- “सांसद एवं प्रदेश मंत्री सुश्री बांसुरी स्वराज जी के पिताजी श्री स्वराज कौशल जी का आज 4 दिसम्बर, 2025 को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज 4 दिसम्बर, 2025 को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जायेगा।”
स्वराज कौशल का जन्म साल 1952 में हुआ था। उन्होने दिल्ली यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने वकालत की डिग्री हासिल की। 34 साल की उम्र में वह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर नामित हो गए थे। इसके बाद 37 साल की उम्र में वो मिजोरम के तीसरे राज्यपाल बने थे। यहां उन्होंने साल 1990 से लेकर 1993 तक कार्य किया था। इसके अलावा वो राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने साल 1998-99 और साल 2000-2004 के बीच में राज्यसभा की सदस्यता का कामकाज संभाला है।
साल 1975 में स्वराज कौशल की शादी सुषमा स्वराज के साथ हुई थी। बांसुरी स्वराज उनकी एकलौती संतान हैं। बांसुरी ने ऑक्सफोर्ड विश्वद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इनर टेम्पल से बैरिस्टर की पढ़ाई।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
