नई दिल्ली:भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई है। यह विंडीज का होम ग्राउंड पर भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले, 1997 में टीम पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत के खिलाफ 121 रन पर ऑलआउट हो गई थी। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया है। टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज 23 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान शाई होप ने 43 रन बनाए। शेष बैटर कुछ खास नहीं कर सके।
भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने 6 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट चटकाए। हार्दिक पंड्या, मुकेश कुमार और शार्दूल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला।
ऐसे गिरे वेस्टइंडीज के विकेट…
- पहला: काइल मेयर्स (2 रन)- पंड्या की बैकऑफ लेंथ बॉल को पुल करना चाहते थे, लेकिन बॉल लेट स्विंग हुई और मेयर्स इसे समझ नहीं पाए और मिड ऑन पर रोहित शर्मा के हाथों कैच दे बैठे।
- दूसरा: एलीक एथनाज (22 रन)- डेब्यूटेंड मुकेश कुमार की ऑफ स्टंप के बाद शार्ट लेंथ बॉल को कट करना चाहते थे, लेकिन बॉल में बाउंस ज्यादा था, जो पॉइंट पर खड़े रवींद्र जडेजा के पास गई। जडेजा ने ऊंची छलांग लगाकर कैच पकड़ा।
- तीसरा: ब्रैंडन किंग (17 रन)- शार्दूल ठाकुर की गुड लेंथ और क्रॉस सीम बॉल पर बोल्ड हुए।
- चौथा: शिमरोन हेटमायर (11 रन)- जडेजा की बॉल पर स्कूप शॉट खेलना चाहते थे, इस प्रयास में ऑफ स्टंप की ओर गए, लेकिन जडेजा की बॉल चूके और बोल्ड हो गए।
- पांचवां: रोवमन पॉवेल (4 रन)- जडेजा की ऑफ से अंदर आती बॉल पर आउट हुए। बॉल तेजी से टर्न होकर अंदर आई, जिसे पॉवेल समझ नहीं सके और बॉल बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप पर खड़े शुभमन गिल के पास चली गई, जहां गिल ने शानदार कैच पकड़ा।
- छठा: रोमारियो शेफर्ड (0 रन)- कोहली ने सेकंड स्लिप पर शानदार कैच पकड़ा। जडेजा की बॉल ऑफ से टर्न लेकर अंदर आई और बल्ले का बाहरी किनारा लगा। इस बार कोहली ने दूसरे स्लिप पर कैच किया।
- सातवां: ड्रेक्स (1 रन)- स्टंप के सामने की बॉल को रोकना चाहते थे, लेकिन बॉल की टर्न नहीं समझ पाए और बॉल पैड पर लगी।
- आठवां: यानिक कैरियो (3 रन)- कुलदीप की बॉल मिडिल स्टंप पर पिच होकर लेग स्टंप की ओर जा रही थी। कैरियो इसे बैक फुट पर आकर डिफेंड करना चाहते थे, लेकिन बॉल पैड पर घुटनों के पास टकराई। पहले तो फील्ड अंपायर ने भारतीय अपील को नकारा, ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने DRS लिया। थर्ड अंपायर ने कैरिया को आउट करार दिया।
- नौवां: शाई होप (43 रन)- ऑफ स्टंप की फुल लेंथ बॉल पर स्वीप करना चाहते थे, चूके और LBW हो गए।
- दसवां: जायडेन सील्स (0 रन)- ऑफ स्टंप के बाहर से अंदर आती लेंथ बॉल पर आउट हुए। उन्हें पंड्या ने लगे स्लिप पर कैच किया।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

