नई दिल्ली:आप विधायक आतिशी ने बुधवार को कहा है कि दिल्लीवालों की जिंदगी को आसान बनाने वाले दिल्ली मॉडल को वैश्विक पहचान मिल रही है। दुनिया दिल्ली के गर्वनेंस मॉडल को समझना चाहती है। आतिशी संयुक्त राष्ट्र की महासभा में केजरीवाल मॉडल ऑफ गर्वनेंस को वैश्विक नेताओं के साथ साझा करेंगी।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय न्यूयार्क में होने वाले लोकल एंड रीजनल गर्वमेंस्ट प्रियोरिटीज फॉर द न्यू अर्बन एजेंडा विषय पर आयोजित महासभा में कालकाजी की विधायक आतिशी को चर्चा में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। आतिशी, बोगोटा और बार्सिलोना के महापौरों के साथ ‘बेस्ट प्रैक्टिसेज ऑफ लीडिंग लोकली’ विषय पर चर्चा करेंगी।
आतिशी इस चर्चा में दिल्ली सरकार की परिकल्पना और उसे किस तरह लागू किया जाए उसके बारे में बताएंगी। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्यों को दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणाली के बारे में बताएंगी। कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए आतिशी ने बताया कि दुनिया भर से आए महापौरों के साथ चर्चा में शामिल होना और अंतरराष्ट्रीय मंच पर केजरीवाल सरकार की जन केंद्रित व प्रभावशाली नीतियों पर चर्चा करना मेरे लिए गर्व की बात है।
आतिशी ने कहा कि यह सरकारों के लिए एक दूसरे से सीखने और दुनिया भर के लोगों को उन नीतियों के माध्यम से मदद करने का एक बड़ा अवसर है जो लोगों की जरूरतों से जुड़ी हुई हैं। आतिशी कालकाजी से विधायक होने के साथ-साथ दिल्ली विधानसभा की शिक्षा व सार्वजनिक खातों के स्थायी समिति की अध्यक्ष भी हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

