• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यूपी के बुलंदशहर में सिलेंडर विस्फोट से मकान धराशाई, छह लोगों की मौत, कई दबे

यूपी के बुलंदशहर में सिलेंडर विस्फोट से मकान धराशाई, छह लोगों की मौत, कई दबे

October 22, 2024
पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

June 10, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

होरमुज़ में फिर युद्ध के बादल, अमेरिका ने ईरान पर की सैन्य कार्रवाई

June 10, 2026
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी

June 10, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

June 10, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 10, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा

June 10, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं

June 10, 2026
पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

June 10, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए की जीत के पांच सितारे

June 10, 2026
भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

June 10, 2026
जेप्टो

आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता

June 10, 2026
घर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

यूपी के बुलंदशहर में सिलेंडर विस्फोट से मकान धराशाई, छह लोगों की मौत, कई दबे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 22, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
यूपी के बुलंदशहर में सिलेंडर विस्फोट से मकान धराशाई, छह लोगों की मौत, कई दबे

बुलंदशहर । यूपी के बुलंदशहर में बड़ा हादसा हुआ है। सिलेंडर फटने से सोमवार की शाम पूरा मकान धराशाई हो गया। इससे छह लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मकान में सिलेंडर फटने के दौरान करीब 15 लोग मौजूद रहे। मरने वालों में तीन साल की बच्ची के साथ ही दंपति और उनका परिवार शामिल है। डीएम चंद्र प्रकाश सहित एडीएम एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।

मोहल्ला आशापुरी निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू सेंटरिंग का कार्य करता है। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम करीब आठ बजे मकान में रखा सिलेंडर अचानक फट गया। सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ। कुछ लोग गैस सिलेंडर बता रहे हैं तो कुछ लोग ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने की बात कह रहे हैं। तेज आवाज से चारों तरफ अफरातफरी मच गई।

आननफानन में मोहल्ले वासियों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के अफसर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाई गई तथा जेसीबी को भी मौके पर बुलाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए कुछ लोगों को लेंटर के नीचे से निकल गया। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया है।

हादसे में भवन स्वामी राजू, उसकी पत्नी रुखसाना, बेटी तमन्ना, पुत्र सलमान और तमन्ना की तीन वर्षीय बेटी हिफ्जा की मौत हो गई, जबकि परिवार के कुछ अन्य सदस्य अभी मलबे में दबे होने की जानकारी मिल रही है। एसडीएम रेनू सिंह और सीओ पूर्णिमा सिंह सहित अन्य अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के अनुसार एसडीएम और सीओ मौके पर हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हम खुद भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मलबे को हटाकर उसमें कोई और तो नहीं है यह देखा जा रहा है। मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के अनुसार रात लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच में सिकंदराबाद के आशापुरी मोहल्ले में रियाजुद्दीन के मकान में सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है, जिसमें लगभग पूरा मकान गिर गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस, मेडिकल, फायर ब्रिगेड, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी लगे हुए हैं। आठ लोगों को यहां से निकालकर अस्पताल भेजा गया ह बहुत ही ज्यादा स्थिति गंभीर है। राहत बचाव कार्य जारी है। 18 से 19 लोग इस परिवार में रहते थे। 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इनकी गई जान

1. हिफजा (3 वर्ष) वर्ष पुत्री रिजवान

2. तमन्ना (24 वर्ष) वर्ष पत्नी रिजवान निवासी नई आबादी दादरी गौतमबुद्धनगर

3. रुखसाना (45 वर्ष) पत्नी रियाजुद्दीन निवासी आशापुरी कॉलोनी सिकंदराबाद

4. सलमान (11 वर्ष) पुत्र रियाजुद्दीन निवासी आशापुरी

5. राजू (50 वर्ष) निवासी आशापुरी सिकंदराबाद

6. आस मोहम्मद (26 वर्ष) पुत्र रियाजुद्दीन

घायल

सिराज उर्फ सिराजुद्दीन (30 वर्ष) पुत्र राजू उम्र 30 वर्ष

शाहरुख (28 वर्ष) पुत्र राजू

Previous Post

सीएम योगी का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

Next Post

झारखंड के लिए कांग्रेस ने जारी की 21 नामों की पहली लिस्ट, कहां से किसे टिकट?

Next Post
कांग्रेस

झारखंड के लिए कांग्रेस ने जारी की 21 नामों की पहली लिस्ट, कहां से किसे टिकट?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह
  • होरमुज़ में फिर युद्ध के बादल, अमेरिका ने ईरान पर की सैन्य कार्रवाई
  • फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी
  • सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता
  • देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In