गाजियाबाद: सिहानी गेट थानाक्षेत्र में युवक को कैफे में बंद करके लात-घूंसे और बेल्ट से पीटने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक से जबरन अपने पैरों के तलवे भी चटवाये। पीड़ित युवक का कहना है कि उसके दोस्त ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। बेहोश होने पर आरोपियों ने युवक को कैफे से बाहर निकालकर शटर बंद कर लिए। होश आने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिहानी गेट थानाक्षेत्र के मालीवाडा निवासी राहुल सिंघल का कहना है कि वह राकेश चौहान के मकान में किराए पर रहते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे वह गोविंदपुरम निवासी अपने दोस्त अंकुर सैनी के साथ हरिमंदिर के पास स्थित हल्क कैफे में गया था। वहां अंकुर सैनी के तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। राहुल सिंघल का कहना है कि सभी लोगों ने कैसे में खाना खाया। रात करीब साढे 11 बजे वह खाना खाकर घर जाने लगा तो हंसी-मजाक शुरू हो गई। इसी दौरान अंकुर ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिसको लेकर कहासुनी शुरू हो गई। राहुल सिंघल का कहना है कि अंकुर उसके तीन दोस्तों ने उसे बंधक बना लिया और कैफे का शटर गिराकर लाठी-डंडों, बेल्ट व लात-घूंसों से पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने जबरन अपने पैरों के तलवे भी चटवाए।
पुलिस में शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी…..
राहुल का कहना है कि मारपीट करने के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर वह उसे जान से मार देंगे। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया तो आरोपियों ने उसे बाहर निकाल लिया और कैफे का शटर बंद कर दिया। होश आने पर उसने रविवार को सिहानी गेट थाने में तहरीर दी। एसएचओ सौरभ विक्रम सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अंकित और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
