डेस्क : भारत में 1 मार्च 2026 से WhatsApp बिना सक्रिय SIM कार्ड के काम नहीं करेगा। केंद्र सरकार ने पिछले साल जारी किए गए SIM‑बाइंडिंग नियम में कोई बदलाव या ढील देने से इनकार कर दिया है। इस नियम के तहत किसी भी मैसेजिंग ऐप, जैसे WhatsApp, Telegram या Signal, को तभी चलाया जा सकेगा जब वह उस मोबाइल नंबर से जुड़ा हो और उस डिवाइस में वास्तविक सक्रिय SIM मौजूद हो।
केंद्र सरकार का तर्क है कि यह कड़ा नियम ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी अकाउंट और साइबर अपराध रोकने के लिए जरूरी है। पहले केवल OTP द्वारा लॉगिन करना पर्याप्त था, लेकिन अब ऐप नियमित रूप से SIM की उपस्थिति की पुष्टि करेगा।
WhatsApp Web और डेस्कटॉप यूज़र्स पर असर
WhatsApp Web या डेस्कटॉप उपयोगकर्ता भी इस नियम से प्रभावित होंगे। ऐप हर छह घंटे में ऑटो‑लॉग आउट करेगा और फिर से QR कोड स्कैन करना होगा।
नियम का पालन अनिवार्य
डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने 28 नवंबर 2025 को यह नियम लागू किया था और 90 दिन की अधिसूचना अवधि के बाद 1 मार्च 2026 तक इसका पालन अनिवार्य कर दिया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोई अतिरिक्त छूट या अवधि नहीं दी जाएगी। इसलिए यूज़र्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके WhatsApp अकाउंट से जुड़े नंबर का सक्रिय SIM मोबाइल में लगा रहे। अन्यथा 1 मार्च के बाद WhatsApp सेवाएं बंद हो जाएँगी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

