• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों की बौछार से 12 लोगों की मौत, 64 घायल, कई शहरों में छाया अंधेरा

यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों की बौछार से 12 लोगों की मौत, 64 घायल, कई शहरों में छाया अंधेरा

January 15, 2023
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

April 18, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर

April 18, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत; आधी रात बदले नए रेट

April 18, 2026
मृतक कर्मचारी की नाता विवाह से हुई पत्नी भी पेंशन की हकदार: हाईकोर्ट

हाई कोर्ट का बड़ा संकेत: बहू को भी मिल सकती है अनुकम्पा नियुक्ति

April 18, 2026
स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

April 18, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

92% अंक लाने वाली छात्रा ने दी जान, शिक्षकों पर तानों के आरोप

April 18, 2026
अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस पर भड़कीं, बोलीं- नारी शक्ति नहीं भूलेगी

अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस पर भड़कीं, बोलीं- नारी शक्ति नहीं भूलेगी

April 18, 2026
अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

April 18, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण पर अखिलेश का तंज, भाजपा चाहती थी चुनावी फायदा

April 18, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

उत्तर भारत में राहत की बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक की चेतावनी

April 18, 2026
ड्रैगन ने दी चेतावनी: भारत-चीन को अलग करना मुश्किल, अमेरिका की नाक में दम

भारत-चीन रिश्तों में नरमी, एससीओ मंच पर पहली द्विपक्षीय बैठक

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों की बौछार से 12 लोगों की मौत, 64 घायल, कई शहरों में छाया अंधेरा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 15, 2023
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों की बौछार से 12 लोगों की मौत, 64 घायल, कई शहरों में छाया अंधेरा

कीव:रूसी सेना ने शनिवार को यूक्रेन पर फिर से मिसाइलों की बौछार की। इस हमले में राजधानी कीव और दूसरे बड़े शहर खार्कीव की नागरिक सुविधाओं को खासतौर पर निशाना बनाया गया। इसके अतिरिक्त मीकोलईव, लवीव, विनित्सा, चुहुएव, डेनिप्रो और ओडेसा में भी मिसाइल हमले हुए हैं। इन हमलों से कई शहरों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने जवाबी फायर कर कई मिसाइलों को आकाश में ही नष्ट करने की जानकारी दी है। पूर्वी यूक्रेन के शहरों में पूर्व की भांति लड़ाई जारी है। रूसी सेना अब बाखमुट पर कब्जे के लिए हमले कर रही है।

डेनिप्रो में बहुमंजिला इमारत पर मिसाइल हमले में दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि 64 घायल हुए हैं। इमारत का एक हिस्सा नष्ट हो गया है। वहीं, रूसी मिसाइल अटैक के बाद यूक्रेन की बिजली आपूर्ति करने वाली संस्था यूक्रेनइर्गो ने कहा है कि विद्युत व्यवस्था को हुए नुकसान को ठीक करने के लिए इंजीनियर और कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। जल्द ही हालात सामान्य कर लिए जाएंगे। मालूम हो कि कीव में इस समय न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

रूसी सेना यूक्रेन के बिजलीघरों को अक्टूबर 2022 से मिसाइल और ड्रोन से निशाना बना रही है। इससे ठंडक के मौसम में बिजली-पानी की कमी पैदा हो गई है, जिससे नागरिकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कीव के सैन्य प्रशासन ने कहा है कि रूसी हमले से एक बिजलीघर को नुकसान हुआ है लेकिन वह गंभीर नहीं है। नजदीक के एक गांव के कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

नहीं बजे सायरन
शनिवार के हमले में रूसी सेना ने मिसाइलों को बैलेस्टिक मिसाइल रूट पर दागा। इसमें काफी ऊंचाई से मिसाइल दागी जाती है और उसे रडार जल्द पकड़ नहीं पाते। यूक्रेन के पास बैलेस्टिक मिसाइलों को ट्रैक करने वाला डिफेंस सिस्टम नहीं है। इसलिए शनिवार के हमले से पहले कई शहरों में बचाव के लिए सावधान करने वाले सायरन नहीं बजे।

यूक्रेन में जल्द टैंक और तोप भेजेगा ब्रिटेन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शनिवार को यूक्रेन को जल्द ही चैलेंजर टैंक और तोप भेजने की घोषणा की है। सुनक ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की है और उन्हें साथ होने का भरोसा दिया है। यूक्रेन को इससे पहले अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड भी टैंक देने की घोषणा कर चुके हैं।

Tags: celebrateexplosiongerman cheetah anti-aircraft systemgerman-made war machinekyivmissilemissile strikemissilesputinrussia launches missilerussia missilerussia missile attackrussia missile strikesrussia missilesrussia ukraine missilerussia ukraine warrussia zircon missile testrussianrussian missilerussian missile hits polandrussian missile strikerussian missile ukrainerussian missilesrussian tankrussian vehiclerussians destroyedsoldiertelegraphukraineukraine russiaukraine russia newsukraine russia warukraine warukrainianukrainian air forceukrainian soldierswarwar in ukraineदेहाती रसियान्यूज़बीबीसी हिन्दीयूक्रेनी शहर पर रूस का कब्जारूस ने किया सबसे खतरनाक मिसाइल परीक्षणरूस-यूक्रेनलाइव हिंदुस्तानसोलेडार पर रूस का कब्जाहिंदुस्तान लाइव
Previous Post

द कश्मीर फाइल्स के ऑस्कर नॉमिनेशन पर बोले अनुपम खेर- इसे प्रोपेगेंडा कहने वालों के मुंह पर करारा तमाचा पड़ा

Next Post

नितिन गडकरी को कर्नाटक की जेल से आए थे धमकी भरे कॉल

Next Post
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ी

नितिन गडकरी को कर्नाटक की जेल से आए थे धमकी भरे कॉल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती
  • महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर
  • कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत; आधी रात बदले नए रेट
  • हाई कोर्ट का बड़ा संकेत: बहू को भी मिल सकती है अनुकम्पा नियुक्ति
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In