मुंबई:प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह, देवदत्त नागे और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष को न सिर्फ क्रिटिक्स ने पसंद नहीं किया है बल्कि इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसे खूब ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म की सबसे ज्यादा ट्रोलिंग उसके डायलॉग्स की वजह से हो रही है, एक नजर ऐसे ही 6 डायलॉग्स पर जिसने फिल्म का बेड़ा गर्क कर दिया।
1. “कपड़ा तेरे बाप का! तेल तेरे बाप का! जलेगी भी तेरे बाप की”
फिल्म के एक सीन में इंद्रजीत, बजरंग की पूंछ में आग लगाने के बाद कहते हैं- ‘जली ना? अब और जलेगी… बेचारा जिसकी जलती है वही जानता है।’ इसके जवाब में बजरंग कहते हैं, ‘कपड़ा तेरे बाप का.. तेल तेरे बाप का.. आग भी तेरे बाप की… और जलेगी भी तेरे बाप की।’ लंका में आग लगाने से पहले ये डायलॉग बजरंग के मुंह से सुनने को मिलता है और यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी कुछ लिखा जा सकता है।
2. “ए! तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने चला आया, मरेगा बेटे आज तू अपनी जान से हाथ धोएगा।”
फिल्म में डायलॉग तब आता है, जिस वक्त बजरंग, जानकी को अशोक वाटिका में मिलते हैं। उस वक्त लंकावासी, बजरंग से ये कहता है।
3. “जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे उनकी लंका लगा देंगे”
फिल्म के एक सीन में जब लंका से लौटकर बजरंग आते हैं तो एक सवाल के जवाब में वो ये बात कहते हैं…
4. “आप अपने काल के लिए कालीन बिछा रहे हैं”
जानकी को छोड़ने की बात कहते हुए एक सीन में विभीषण, रावण से ये बात कहता है।
5. “मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है”
शेष (लक्ष्मण) पर वार करने के बाद इंद्रजीत ये डायलॉग कहता है।
6.’रघुपति राघव राजा राम बोल और अपनी जान बचा ले, वरना आज खड़ा है कल लेटा हुआ मिलेगा।’
फिल्म में रावण को ललकारते हुए अंगद एक सीन में ये कहते हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

