• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मुझे मारने के लिए करवाई फायरिंग, सलमान खान ने लिया लॉरेंस का नाम

मुझे मारने के लिए करवाई फायरिंग, सलमान खान ने लिया लॉरेंस का नाम

July 24, 2024
सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह

सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह

June 6, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

आतंकवाद बंद होने तक सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी : भारत

June 6, 2026
पीयूष गोयल

पीयूष गोयल: भारत को मिलेगी प्राथमिक बाजार पहुंच, जुलाई तक हो सकता है समझौता

June 6, 2026
वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान

वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान

June 6, 2026

नकदी संकट से प्रभावित हो सकती हैं एटीएम सेवाएं, उद्योग संगठन ने जताई चिंता

June 6, 2026
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा धमाल

जियोहॉटस्टार ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा बदलाव, ‘धुरंधर द रिवेंज’ नंबर-1 पर

June 6, 2026
ऋतिक रोशन

अभिनय में बदलाव की मांग: ऋतिक रोशन बोले—अब अलग तरह के रोल चाहिए

June 6, 2026
गंभीर

गौतम गंभीर का समर्थन: खराब रोशनी में डे-टेस्ट में पिंक बॉल के इस्तेमाल का सुझाव

June 6, 2026
टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान: पंत 100 छक्कों के बेहद करीब

टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान: पंत 100 छक्कों के बेहद करीब

June 6, 2026
तरबूज के छिलके से पाएं प्राकृतिक निखार और ताजगी

तरबूज के छिलके से पाएं प्राकृतिक निखार और ताजगी

June 6, 2026
भीतर की शांति ही दिव्यता का द्वार है

भीतर की शांति ही दिव्यता का द्वार है

June 6, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 6 जून 2026

June 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

मुझे मारने के लिए करवाई फायरिंग, सलमान खान ने लिया लॉरेंस का नाम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 24, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुझे मारने के लिए करवाई फायरिंग, सलमान खान ने लिया लॉरेंस का नाम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने घर पर हुई गोलीबारी के मामले में बड़ा दावा किया है। खबर है कि मुंबई पुलिस के सामने सलमान ने कहा कि उन्हें लगता है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ही उन्हें मारने की कोशिश की थी। 14 अप्रैल को दो बाइक सवारों ने एक्टर के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान का बयान दर्ज किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने मुंबई पुलिस से कहा कि मुझे लगता है कि लॉरेंस बिश्नोई ने मुझे और मेरे परिवार को मारने के लिए गोलीबारी कराई थी। इससे पहले भी पुलिस सलमान और उनके भाई अरबाज खान के बयान ले चुकी है।

अदालत बोली आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सामग्री 
पीटीआई भाषा के अनुसार, मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर अप्रैल में हुई गोलीबारी के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया रिकॉर्ड में पर्याप्त सामग्री हैं। आरोपी हत्या के प्रयास के अलावा अन्य आरोपों का सामना कर रहे हैं।

विशेष न्यायाधीश बी डी शेल्के ने आरोपियों के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लिया। अदालत ने कहा कि आरोपपत्र और उसके साथ दाखिल दस्तावेजों से पता चलता है कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) 34 (साझा इरादा) 120 (बी) (आपराधिक साजिश) के साथ-साथ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) और शस्त्र अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही करने के लिए रिकॉर्ड पर पर्याप्त सामग्री मौजूद है।

इसके बाद अदालत ने आरोपी विक्की कुमार गुप्ता, सागर कुमार पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, अनुज कुमार थापन (मौत हो चुकी है) मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह के खिलाफ सुनवाई शुरू कर दी। आरोपी फिलहाल गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में हैं। थापन ने पुलिस हिरासत में खुदकुशी कर ली थी। इस माह की शुरुआत में पुलिस ने विशेष मकोका अदालत के समक्ष 1,735 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें तीन खंडों में विभिन्न जांच दस्तावेज शामिल किए गए थे।

Previous Post

शंभू बार्डर खोलने के आदेश पर SC की रोक, समिति गठित करने का निर्देश

Next Post

भारत को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

Next Post
निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी

भारत को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह
  • आतंकवाद बंद होने तक सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी : भारत
  • पीयूष गोयल: भारत को मिलेगी प्राथमिक बाजार पहुंच, जुलाई तक हो सकता है समझौता
  • वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान
  • नकदी संकट से प्रभावित हो सकती हैं एटीएम सेवाएं, उद्योग संगठन ने जताई चिंता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In