• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मोदी सरकार ने निकाल दी मालदीव की सारी हेकड़ी, मुइज्जू संग कर दिया खेल

मोदी सरकार ने निकाल दी मालदीव की सारी हेकड़ी, मुइज्जू संग कर दिया खेल

July 25, 2024
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप-नेतन्याहू विवाद पर बोले इजरायली प्रधानमंत्री, ‘अच्छे परिवारों में भी होते हैं मतभेद’

June 5, 2026
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत

June 5, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

June 5, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल

June 5, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

June 5, 2026
कुलदीप यादव

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप का भरोसा, टीम पूरी तरह तैयार

June 5, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में गैस की कोई कमी नहीं, फिर भी एलपीजी पर भारी अंडर-रिकवरी

June 5, 2026
कनाडा में क्रिटिकल मिनरल्स निवेश को लेकर भारत गंभीर, जल्द भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का दावा, अन्य देशों से बेहतर स्थिति में भारत

June 5, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

मोदी सरकार ने निकाल दी मालदीव की सारी हेकड़ी, मुइज्जू संग कर दिया खेल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 25, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
मोदी सरकार ने निकाल दी मालदीव की सारी हेकड़ी, मुइज्जू संग कर दिया खेल

File Photo

India Maldives Tension: पिछले साल मोहम्मद मुइज्जू के मालदीव का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही नई दिल्ली और माले के बीच रिश्ते खराब हो गए। अब हाल ही में मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में भारत ने मालदीव को तगड़ा झटका दिया है। भारत ने मालदीव के बजट में बड़ी कटौती की है, जबकि एक और पड़ोसी देश भूटान को सबसे ज्यादा बजट आवंटित किया है। भारत के इस कदम के बाद चीन के करीबी बन रहे मुइज्जू की सारी हेकड़ी निकल गई है। दरअसल, मालदीव पहले ही भारत के पर्यटकों की बेरुखी का सामना कर रहा है, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

केंद्रीय बजट में भारत ने पड़ोसी देशों को दी जाने वाली डेवलपमेंट राशि के रूप में भूटान को 2,068 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जबकि मालदीव को सिर्फ 400 करोड़ रुपये ही दिए जाएंगे। हालांकि, पिछले साल फरवरी महीने में जब बजट पेश किया गया था, तब भी मालदीव को 400 करोड़ की ही राशि दी गई थी, लेकिन वित्तीय वर्ष खत्म होने के बाद संशोधित बजट में यह राशि बढ़कर 770 करोड़ हो गई थी। यानी कि भारत ने मालदीव में पिछले साल विकास के लिए 770 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अब 2024-25 के बजट के लिए राशि को 400 करोड़ ही रखा गया है, जबकि साफ है कि पिछले साल भारत ने मालदीव में ज्यादा पैसा खर्च किया था।

इसके अलावा, इससे पहले इस साल जब फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था, तब भी भारत ने मालदीव के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए थे। अंतरिम बजट से भी तुलना की जाए तो भी भारत ने 2024-25 के लिए मालदीव को दी जाने वाली राशि को घटाकर सिर्फ 400 करोड़ ही कर दिया है। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति बनने के बाद द्वीप देश में रह रहे भारतीय सैनिकों को वापस भेज दिया था। इसके बाद दोनों देशों के संबंध काफी खराब हो गए थे। वहीं, मुइज्जू चीन के समर्थक भी माने जाते हैं।

उधर, अन्य देशों में बांग्लादेश को भी 120 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पिछले साल यह राशि 200 करोड़ रुपये थी। मॉरिशस को साल 2004-25 में दी जाने वाली राशि में भी काफी कटौती की गई है। पिछले साल 460 करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि इस बार इसे कम करके 370 करोड़ रुपये कर दिए गए हैं। म्यांमार के लिए 250 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह राशि 400 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा, भारत ने श्रीलंका के लिए 245 करोड़, अफगानिस्तान के लिए 200 करोड़, अफ्रीकी देशों के लिए 200 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। वहीं, लेटिन अमेरिकी देशों को 30 करोड़ की राशि दी जाएगी।

Tags: मालदीव
Previous Post

क्यों अकेले ही योगी ने संभाली चुनावी कमान, साबित करना चाहते हैं एक बात

Next Post

चीन का बुरा हाल, पेंशन को पैसे नहीं; बुजुर्गों पर ढाने जा रहा नए जुल्म

Next Post
चीन का बुरा हाल, पेंशन को पैसे नहीं; बुजुर्गों पर ढाने जा रहा नए जुल्म

चीन का बुरा हाल, पेंशन को पैसे नहीं; बुजुर्गों पर ढाने जा रहा नए जुल्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल
  • ट्रंप-नेतन्याहू विवाद पर बोले इजरायली प्रधानमंत्री, ‘अच्छे परिवारों में भी होते हैं मतभेद’
  • इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी
  • आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत
  • सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In