• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वायनाड में 300 से ज्यादा मौतें, 200 अब भी लापता

वायनाड में 300 से ज्यादा मौतें, 200 अब भी लापता; तलाशी के लिए उतारे गए रडार ड्रोन

August 3, 2024
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए की जीत के पांच सितारे

June 10, 2026
भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

June 10, 2026
जेप्टो

आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता

June 10, 2026
घर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू

June 10, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर

June 10, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत बोलीं: मेरे लिए प्यार नहीं, पहले नफ़रत थी अनुभव

June 10, 2026
लीची का शरबत: गर्मियों की मिठास और ताजगी से भरपूर प्राकृतिक पेय

लीची का शरबत: गर्मियों की मिठास और ताजगी से भरपूर प्राकृतिक पेय

June 10, 2026
सावन माह की शुरुआत और अंत दोनों ही बेहद शुभ

सावन 2026: भक्ति, व्रत और आत्मशुद्धि का पावन पर्व

June 10, 2026
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

वायनाड में 300 से ज्यादा मौतें, 200 अब भी लापता; तलाशी के लिए उतारे गए रडार ड्रोन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 3, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
वायनाड में 300 से ज्यादा मौतें, 200 अब भी लापता

File Photo

वायनाड: भूस्खलन की त्रासदी के बाद पांचवें दिन भी तलाशी अभियान जारी है। अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। हालांकि राहत-बचाव में लगी एजेंसियों ने हिम्मत नहीं हारी है। शुक्रवार को भी मलबे के नीचे से कई जिंदा लोगों को निकाला गया। ऐसे में तकनीक की मदद से तलाशी अभियान को और भी तेज किया गया है। जानकारी के मुताबिक अबतक 210 से ज्यादा शव मिले हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती लोगों में से 187 को छुट्टी दे दी गई है।

तलाशी के लिसए तकनीक का इस्तेमाल
वायनाड के गांव में भूस्खलने के बाद मलबे और नदी में तलाशी के लिए उन्नत उपकरणों और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वायनाड भूस्खलन हादसे के बाद व्यवसायी, मशहूर हस्तियां और संस्थाएं मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में लाखों-करोड़ों रुपये दान देने में जुटी हैं।
सेना द्वारा 190 फुट लंबे ‘बेली ब्रिज’ का निर्माण पूरा होने के बाद खोज अभियान में तेजी आने के बीच बचाव दलों ने शुक्रवार को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन से प्राप्त अंतिम लोकेशन समेत जीपीएस निर्देशांकों और ड्रोन चित्रों का इस्तेमाल करके मलबे में फंसे लोगों की तलाश की।

उतारे गए रडार वाले ड्रोन
वायनाड में राहत और बचाव में रडार वाले ड्रोन को भी उतारा गया है। यह ड्रोन धऱती से 120 मीटर की ऊंचाई पर उड़ता है और एक बार में 40 हेक्टेयर में सर्च करता है। इसमें रडार सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। ये चारों ओर तरंगें भेजता है जिनकी मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों का पता लगाया जाता है। वायनाड के भूस्खलन प्रभावित गांव में उन्नत रडार प्रणाली के साथ खोज अभियान चला रहे बचावकर्मियों को संभवतः किसी मानव या पशु द्वारा सांस लेने का संकेत मिलता है।

अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि बुरी तरह प्रभावित मुंडक्कई गांव में एक घर की तलाशी के दौरान रडार पर ‘नीला सिग्नल’ प्राप्त हुआ। अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘किसी के लगातार सांस लेने का संकेत मिल रहा है।’ हालांकि, शुक्रवार शाम को खोज अभियान समाप्त हो गया क्योंकि बचावकर्मियों ने निष्कर्ष निकाला कि मलबे के नीचे किसी व्यक्ति की मौजूदगी की संभावना नहीं है।

देर शाम फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि लोगों की तलाश जारी है, रडार पर छोटी-सी हलचल का पता चला है, जिससे उम्मीद की किरणें दिख रही हैं। उन्होंने कहा, ‘ध्वस्त इमारत के मलबे के बीच, बचावकर्मी अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं तथा बचे हुए लोगों को खोजने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।’

वायनाड जिले के मुंडक्कई क्षेत्र में भूस्खलन के तीन दिन बाद बचावकर्मियों ने शुक्रवार को एक ही परिवार के चार लोगों को पदवेट्टी कुन्नू के निकट एक इलाके में सुरक्षित पाया। भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 210 हो गई है जबकि 273 लोग घायल हुए हैं।

केरल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इसके अतिरिक्त 134 मानव अंग भी बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को तड़के फिर से शुरू हुए खोज और बचाव अभियान को तब बल मिला जब ‘बेली ब्रिज’ के कारण बचाव दलों को भारी मशीनरी, जिसमें उत्खनन मशीनें भी शामिल थीं, और एम्बुलेंस को सबसे अधिक प्रभावित मुंडक्कई और चूरलमाला बस्तियों तक ले जाने में मदद मिली।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जानमाल के नुकसान का अंदाजा तब लगेगा जब बचावकर्मी भारी मशीनरी का उपयोग करके मलबे और लकड़ी के लट्ठों से ढके घरों को साफ करेंगे। केरल के लोक निर्माण मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने शाम को कहा कि आधार दस्तावेजों, पर्यटकों के विवरण, आशा कार्यकर्ताओं से पूछताछ और राहत शिविरों और अस्पतालों में लोगों से बात करने के बाद जिला प्रशासन के रिकॉर्ड के अनुसार 218 लोग लापता हैं।

राज्य के एडीजीपी एम. आर. अजित कुमार ने सुबह कहा था कि लगभग 300 लोग अब भी लापता हैं। वायनाड की जिलाधिकारी मेघाश्री डी. आर. ने पत्रकारों को बताया कि सबसे अधिक प्रभावित मुंदक्कई और चूरलमाला कस्बों को छह जोन में बांटा गया है। इन क्षेत्रों में भारी मशीनरी और स्वान दस्तों के साथ बचावकर्मियों की 40 टीम तैनात की गई हैं।

उन्होंने कहा कि ड्रोन से ली गईं तस्वीरों और जीपीएस निर्देशांकों की मदद से ऐसे कई स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रोन द्वारा ली गई हवाई तस्वीरों से विशिष्ट खोज स्थानों के जीपीएस निर्देशांक की पहचान करने में मदद मिली है। संयुक्त दलों में सेना, एनडीआरएफ, डीएसजी, तटरक्षक और नौसेना के कर्मी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि चालियार के 40 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित आठ पुलिस थाने के पुलिसकर्मी और स्थानीय तैराक बलों ने साथ मिलकर उन शवों की खोज शुरू कर दी है, जो संभवतः बहकर नीचे चले गए हैं या नदी के किनारे फंसे हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस हेलीकॉप्टर की मदद से एक अन्य तलाशी अभियान भी चलाया गया है। इसके अलावा तटरक्षक बल, नौसेना और वन विभाग ने संयुक्त रूप से नदी के किनारों और उन क्षेत्रों में खोज अभियान चलाया जहां शव फंसे हो सकते हैं।

Previous Post

जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी हटाओ तुरंत, ममता बनर्जी की सीतारमण को दो टूक

Next Post

अगले तीन-चार दिन राहत नहीं, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट

Next Post
बारिश ही बारिश; मुंबई-नागपुर में सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात

अगले तीन-चार दिन राहत नहीं, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत ए की जीत के पांच सितारे
  • भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान
  • आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता
  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू
  • किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In