• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उद्धव ठाकरे

सत्ता जिहाद कर रही भाजपा, अहमद शाह अब्दाली के ‘वंशज’ अमित शाह; उद्धव ठाकरे का पलटवार

August 3, 2024
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू

April 23, 2026
दबाव से मुक्त होकर फैसले लें जज: न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना

हिंदुओं की एकता जरूरी, मंदिरों के नाम पर विभाजन नहीं: सुप्रीम कोर्ट

April 23, 2026
सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

April 23, 2026
ट्रंप

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, 8 महिलाओं की फांसी रुकवाने की बात को बताया झूठ

April 23, 2026
होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, नौसेना सचिव जॉन फेलन हटाए गए

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, नौसेना सचिव जॉन फेलन हटाए गए

April 23, 2026
ब्रिटेन देगा फ्रांस को ८९२ मिलियन डॉलर, अवैध प्रवासी पारगमन रोकने के लिए बड़ा समझौता

ब्रिटेन देगा फ्रांस को ८९२ मिलियन डॉलर, अवैध प्रवासी पारगमन रोकने के लिए बड़ा समझौता

April 23, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

समझौते को अंतिम रूप देने के लिए ही ज़ेलेंस्की से मिलेंगे पुतिन, क्रेमलिन का बड़ा बयान

April 23, 2026
क्रिकेट के स्वर्णिम लौटने की तैयारी, पोमोना में विशेष स्टेडियम बनेगा

क्रिकेट के स्वर्णिम लौटने की तैयारी, पोमोना में विशेष स्टेडियम बनेगा

April 23, 2026
24 वर्ष बाद इंग्लैंड में उतरेगी भारतीय टीम, एकता कप में कड़ी चुनौती

विश्व कप 2026 के लिए तैयार ईरान, अमेरिका में खेलने पर लगी मुहर

April 23, 2026
डेविड धवन ने बताया क्यों नहीं बनी शाहरुख खान संग फिल्म

डेविड धवन ने बताया क्यों नहीं बनी शाहरुख खान संग फिल्म

April 23, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

गहलोत का हमला: रिफाइनरी आग से परिसीमन तक सरकार घिरी

April 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

सत्ता जिहाद कर रही भाजपा, अहमद शाह अब्दाली के ‘वंशज’ अमित शाह; उद्धव ठाकरे का पलटवार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 3, 2024
in महाराष्ट्र, राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
उद्धव ठाकरे

पुणे:शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा आरोप लगाया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार में बने रहने के लिए भाजपा राजनीतिक दलों को तोड़कर “सत्ता जिहाद” कर रही है। उद्धव ठाकरे ने पुणे में आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘सत्ता जिहाद’’ में लिप्त है।

पुणे में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने अमित शाह पर अहमद शाह अब्दाली का ‘राजनीतिक वंशज’ होने का भी आरोप लगाया। अब्दाली एक अफगान शासक था जिसने पानीपत की लड़ाई में मराठों को हराया था। इससे पहले शाह ने उद्धव ठाकरे को “औरंगजेब फैन क्लब” का प्रमुख कहा था।

ठाकरे ने ‘मुख्यमंत्री मांझी लड़की बहन’ योजना को लेकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा। ठाकरे ने शिंदे सरकार पर रेवड़ियां देकर मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप लगाया। पीटीआई के अनुसार ठाकरे ने कहा, “अगर मुसलमान हमारे साथ हैं और हम उन्हें अपना हिंदुत्व समझाते हैं, तो हम (बीजेपी के अनुसार) औरंगजेब फैन क्लब के हैं। तो आप जो कर रहे हैं वह सत्ता जिहाद है।”

उद्धव ठाकरे ने कहा, “अब लड़ाई मैदान में है। मैंने मुंबई में कहा ‘या तो मैं रहूं या तुम रहो’। यहां एक पोस्टर है। फोटो में, एक कलिंगड (उद्धव ठाकरे देवेंद्र फडणवीस को तरबूज कहते हैं) मेरे पैरों में रखा हुआ है। कुछ लोगों ने सोचा कि मैंने उन्हें (देवेंद्र फडणवीस) चुनौती दी है। लेकिन, आप ढेले को चुनौती नहीं देते, आपको उन्हें अपनी उंगली से कुचलना पड़ता है। वो इतने बड़े नहीं हैं कि मैं चुनौती दे सकूं। कुछ लोगों ने सोचा कि मैंने उन्हें चुनौती दी है…साथ ही, हमें यह भी समझना चाहिए कि मैं कौन हूं और वे (देवेंद्र फडणवीस) कौन हैं। मैं सुसंस्कृत महाराष्ट्र हूं और आप लुटेरों की टोली हैं।” उद्धव पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “उद्धव ठाकरे एक कुंठित व्यक्ति हैं और इस कुंठितता ने उनके दिमाग पर बुरा असर डाला है। आज के भाषण के बाद उन्होंने दिखा दिया है कि वह वाकई औरंगजेब फैन क्लब के सदस्य हैं।”

21 जुलाई को, अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन को “औरंगजेब फैन क्लब” कहा था और आरोप लगाया था कि ठाकरे इसके नेता हैं। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को ‘औरंगजेब फैन क्लब’ का प्रमुख करार दिया और कहा कि वह 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन के लिए क्षमादान मांगने वाले लोगों के साथ बैठे हैं।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे उन लोगों के साथ बैठे हैं, जिन्होंने 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन के लिए क्षमादान मांगा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘औरंगजेब फैन क्लब क्या है? जो (26/11 आतंकी हमले के दोषी) कसाब को बिरयानी खिलाते हैं, जो याकूब मेमन के लिए क्षमादान मांगते हैं, जो (विवादित इस्लामी उपदेशक) जाकिर नाइक को शांति दूत पुरस्कार देते हैं और जो (प्रतिबंधित इस्लामी संगठन) पीएफआई का समर्थन करते हैं। उद्धव ठाकरे को इन लोगों के साथ बैठने में शर्म आनी चाहिए।’’

Previous Post

दिल्ली में कई इलाकों में जोरदार बारिश, दो दिन रहना होगा सावधान

Next Post

कोर्ट में निलंबित एआईजी ने दामाद को गोलियों से भूना

Next Post
कोर्ट में निलंबित एआईजी ने दामाद को गोलियों से भूना

कोर्ट में निलंबित एआईजी ने दामाद को गोलियों से भूना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग
  • पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू
  • हिंदुओं की एकता जरूरी, मंदिरों के नाम पर विभाजन नहीं: सुप्रीम कोर्ट
  • सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
  • ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, 8 महिलाओं की फांसी रुकवाने की बात को बताया झूठ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In