Supriya Sule: एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने रविवार को दावा किया कि उनका फोन हैक हो चुका है। सुप्रिया सुले ने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट भी लिखा जिसमें लोगों से उन्हें फोन कॉल या वॉट्सऐप ना करने की गुजारिश की। शरद पवार गुट की नेता ने आगे लिखा कि मैंने इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है। सुप्रिया सुले बारामती से सांसद हैं और महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार की बेटी हैं। सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र में जो कुछ हो रहा है, उसकी मैं नई शिकार हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, लेकिन यह मामला बेहद गंभीर है। सुले ने बाद में यावत पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। उन्होंने एसपी पंकज देशमुख से इस बारे में बात भी की, जिन्होंने मामले में जांच का आश्वासन दिया। पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया कि जांच जारी है। इसको लेकर तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है।
सुप्रिया सुले ने बताया कि मेरा फोन है तो मेरे ही पास, लेकिन इसको कोई और ऑपरेट कर रहा है। सुले ने बताया कि मुझे इसके बारे में उस वक्त पता लगा जब मैंने वॉट्सऐप खोलना चाहा, लेकिन यह खुला नहीं। इसके बाद मैंने जयंत पाटिल (एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष) से फोन चेक करने के लिए कहा। इसके बाद जयंत ने मुझे टेक्स्ट मैसेज भेजा। सुप्रिया सुले के मुताबिक मेरा फोन बंद था, इसके बावजूद जयंत पाटिल को मेरे नंबर से रिप्लाई मिला। वह पुणे के पतास में पार्टी वर्कर्स को संबोधित कर रही थीं। यहां पर एनसीपी-शरद पवार पार्टी शिव स्वराज्य यात्रा निकाल रही है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
