• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रियंका गांधी

प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं पर अत्याचार पर जताई नाराजगी, सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए

August 16, 2024
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

June 16, 2026
कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

June 16, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का दो टूक संदेश: न परमाणु हथियार, न ईरान को अरबों डॉलर

June 16, 2026
भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

June 16, 2026
यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

June 16, 2026
न्यायोचित

“ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे”, नेतन्याहू का सख्त संदेश

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

June 16, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

अधूरी सड़क ने ली जान, गड्ढे में गिरकर अस्पताल मैनेजर की मौत

June 16, 2026
बिहार में झटका, केरल में जोर! तेजस्वी अब कांग्रेस के खिलाफ वाम के संग

खान सर-रोशन सर विवाद में तेजस्वी की एंट्री, सीबीआई जांच की मांग

June 16, 2026
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट

June 16, 2026
शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं पर अत्याचार पर जताई नाराजगी, सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 16, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रियंका गांधी

File Photo

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या समेत हाल ही में देश में महिला अत्याचार की हुई अन्य घटनाओं को लेकर शुक्रवार को एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने इन घटनाओं को लेकर भारी नाराजगी जताई और कहा कि इन क्रूरताओं ने देश को झकझोर कर रख दिया है। उनका कहना था कि ऐसे मामलों में बार-बार नरमी, आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण और दोषियों को जमानत या पैरोल देने से महिलाओं का मनोबल गिरता है। उन्होंने पूछा कि जब सरकारी आंकड़े बताते हैं कि हर दिन 86 बलात्कार हो रहे हैं, तो महिलाएं किससे सुरक्षा की उम्मीद करें?

एक्स प्लेटफॉर्म पर की अपनी पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, ‘कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में महिलाओं के साथ हुई क्रूरताओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस समय देश भर की महिलाएं दुख और गुस्से में हैं। जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो देश की महिलाएं देखती हैं कि सरकारें क्या कर रही हैं? उनकी बातों और उपायों में कितनी गंभीरता है? जहां भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की जरूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिशें की गईं।’

आगे उन्होंने लिखा, ‘महिलाओं पर जघन्य अत्याचार के मामलों में बार-बार नरमी बरतना, आरोपी को राजनीतिक संरक्षण देना और सजायाफ्ता कैदियों को जमानत/पैरोल देने जैसी हरकतें महिलाओं को हतोत्साहित करती हैं। इससे देश की महिलाओं में क्या संदेश जाता है? जब सरकारी आंकड़ों में हर दिन 86 रेप हो रहे हों, महिलाएं सुरक्षा की आशा किससे करें?’

प्रियंका ने ट्वीट में किया इन 3 घटनाओं का जिक्र

कांग्रेस महासचिव का यह ट्वीट पिछले सप्ताह 9 अगस्त को कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य बलात्कार और हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश के बीच आया है।

साथ ही प्रियंका ने अपनी पोस्ट में उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुई उस घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक निजी अस्पताल की नर्स के साथ बलात्कार करके और उसके चेहरे को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। साथ ही आरोपी ने उसके शव को उत्तराखंड की सीमा के पास उत्तर प्रदेश के एक गांव में खाली पड़े प्लॉट में फेंक दिया।

इसके अलावा प्रियंका ने जिस तीसरी घटना का जिक्र किया वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुई, जहां 14 वर्षीय दलित लड़की का उसके घर से अपहरण कर लिया गया और उसका शव एक तालाब में मिला, जिस पर चोट के निशान थे।

Previous Post

4 राज्यों में नहीं करा पा रहे एकसाथ चुनाव, प्रधानमंत्री ‘एक देश-एक चुनाव’ की करते हैं बात; कांग्रेस का तंज

Next Post

उदयपुर में चाकूबाजी के बाद तनाव, कार में लगाई आग, तोड़फोड़, धारा 144 लागू

Next Post
उदयपुर में चाकूबाजी के बाद तनाव, कार में लगाई आग, तोड़फोड़, धारा 144 लागू

उदयपुर में चाकूबाजी के बाद तनाव, कार में लगाई आग, तोड़फोड़, धारा 144 लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू
  • दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल
  • कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज
  • ट्रंप का दो टूक संदेश: न परमाणु हथियार, न ईरान को अरबों डॉलर
  • भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In