• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उद्धव की मुख्यमंत्री वाली मांग को कांग्रेस और पवार ने नहीं दिया भाव, बोले- पहले चुनाव

चुनाव से पहले सीएम चेहरा क्यों चाहते हैं उद्धव ठाकरे? कांग्रेस ने दिल्ली का नाम लेकर साधी चुप्पी

August 18, 2024
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी

June 10, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

June 10, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 10, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा

June 10, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं

June 10, 2026
पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

June 10, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए की जीत के पांच सितारे

June 10, 2026
भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

June 10, 2026
जेप्टो

आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता

June 10, 2026
घर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू

June 10, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर

June 10, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत बोलीं: मेरे लिए प्यार नहीं, पहले नफ़रत थी अनुभव

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

चुनाव से पहले सीएम चेहरा क्यों चाहते हैं उद्धव ठाकरे? कांग्रेस ने दिल्ली का नाम लेकर साधी चुप्पी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 18, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
उद्धव की मुख्यमंत्री वाली मांग को कांग्रेस और पवार ने नहीं दिया भाव, बोले- पहले चुनाव

मुंबई:एक दिन पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने पर जोर दिया और कहा कि वह महा विकास आघाडी (एमवीए) की ओर से घोषित ऐसे किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। ठाकरे के इस बयान के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि ऐसा कोई भी निर्णय दिल्ली में लिया जाएगा। उनका इशारा कांग्रेस पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व की ओर था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चव्हाण ने शनिवार को कहा, “शिवसेना कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत कर रही है। इससे पहले भी, शिवसेना नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के साथ चर्चा की थी… शिवसेना अध्यक्ष ने कल सहयोगियों से मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर फैसला लेने को कहा था, उन्हें कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) नेतृत्व के साथ इस पर चर्चा करनी चाहिए।” शुक्रवार को, उद्धव ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए मुंबई में एमवीए रैली में सबसे पहले भाषण दिया। आम तौर पर वह सभा को संबोधित करने वाले वक्ताओं में सबसे आखिर में होते हैं।

महाराष्ट्र में अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। एमवीए में शिव सेना (यूबीटी), शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं। ठाकरे ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला पहले किया जाना चाहिए न कि चुनाव में सबसे अधिक सीट जीतने वाली पार्टी के तर्क वाले आधार पर। ठाकरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन के दौरान उनका अनुभव यह रहा कि जिसके पास संख्या होगी उसे मुख्यमंत्री का पद मिलेगा।

उन्होंने इस नीति को ‘नुकसानदेह’ करार दिया क्योंकि इससे एक दल, अपने गठबंधन में बढ़त बनाए रखने के लिए दूसरे दल के उम्मीदवार को हराने की कोशिश करेगा। ठाकरे ने कहा, ‘‘पहले (मुख्यमंत्री का चेहरा) फैसला करें और फिर आगे बढ़ें लेकिन इस नीति (जिनके पास सबसे ज्यादा सीट होंगी उसे मुख्यमंत्री पद मिलेगा) के अनुसार न चलें ।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे कांग्रेस और राकांपा (सपा) द्वारा एमवीए के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेगा। मैं अपने लिए नहीं लड़ रहा हूं बल्कि महाराष्ट्र के अधिकारों के लिए लड़ रहा हूं।’’ इस पर चव्हाण ने कहा कि उन्होंने उद्धव की बातों का जवाब नहीं दिया क्योंकि शिवसेना पहले से ही कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा, “इसके अलावा, मतदान से पहले सीएम तय करने जैसी बात महाराष्ट्र में कभी नहीं हुई।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस 1999 से एनसीपी के साथ गठबंधन में है। 1999 से लेकर अब तक हुए सभी चुनावों में हमने प्रचार के दौरान कभी भी सीएम उम्मीदवार तय नहीं किया। प्रत्येक पार्टी द्वारा जीती गई सीटों की संख्या की तुलना करने के बाद ही अधिकतम सीटें जीतने वाली पार्टी को सीएम पद मिलता था। महाराष्ट्र में सीएम उम्मीदवार को पहले से तय करने की कोई परंपरा नहीं रही है।” कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा, “शिवसेना थोड़ी परेशानी में है क्योंकि उसने अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा है और कांग्रेस और एनसीपी की तुलना में उसका स्ट्राइक रेट कम है। यही कारण है कि वह सीएम उम्मीदवार के मुद्दे को उठाकर अपने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने की कोशिश कर रही है।”

Previous Post

4 आदतें जो शरीर में बढ़ा सकते हैं हैपी हार्मोन, हमेशा दुरुस्त रहेगी मेंटल हेल्थ

Next Post

मालदीव ने बांधे भारत की तारीफों के पुल, एक ही झटके में बदल गए मुइज्जू सरकार के सुर

Next Post
मालदीव ने बांधे भारत की तारीफों के पुल, एक ही झटके में बदल गए मुइज्जू सरकार के सुर

मालदीव ने बांधे भारत की तारीफों के पुल, एक ही झटके में बदल गए मुइज्जू सरकार के सुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी
  • सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता
  • देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
  • बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा
  • योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In