• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोलकाता रेप-मर्डर केस: ड्यूटी की कीमत पर प्रदर्शन नहीं वरना….

कोलकाता रेप-मर्डर केस: ड्यूटी की कीमत पर प्रदर्शन नहीं वरना….

September 10, 2024
डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

June 3, 2026
ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

June 3, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज

June 3, 2026
बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

June 3, 2026
आईपीओ

आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम

June 3, 2026
AI

90% कंपनियों ने बढ़ाया एआई खर्च, केवल 12% बता पाईं राजस्व पर असर

June 3, 2026
अरिजीत सिंह

संघर्ष से सफलता तक: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गीत की अनसुनी कहानी

June 3, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

‘दूरी ने बढ़ाईं दूरियां’, सुश्मिता सेन संग रिश्ते पर ललित मोदी का खुलासा

June 3, 2026
वैभव सूर्यवंशी

भारत ए टीम में वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए मिला बड़ा मौका

June 3, 2026
भारत इंग्लैंड

विश्व कप से पहले लय की तलाश, सीरीज जीतने उतरेगा भारत

June 3, 2026
स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

June 3, 2026
हवन

अग्नि: सनातन परंपरा का दिव्य संदेशवाहक

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

कोलकाता रेप-मर्डर केस: ड्यूटी की कीमत पर प्रदर्शन नहीं वरना….

हड़ताली डॉक्टरों को सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 10, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोलकाता रेप-मर्डर केस: ड्यूटी की कीमत पर प्रदर्शन नहीं वरना….

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर कहा कि ड्यूटी की कीमत पर प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। अदालत कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले की सुनवाई कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में कोलकाता पुलिस की ओर से केस दर्ज करने में हुई 14 घंटे की देरी पर चिंता भी जताई। कोर्ट ने कहा कि जो डॉक्टर हड़ताल पर हैं, वे मंगलवार शाम तक काम पर लौट जाएं। काम पर लौटने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। कोर्ट ने कहा, ‘अगर आप (हड़ताल करने वाले डॉक्टर) काम पर नहीं लौटते हैं, तो फिर आपके खिलाफ होने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। ड्यूटी को छोड़कर प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है।’

अदालत ने इस बात को लेकर सवाल किया कि पोस्टमॉर्टम के लिए डेडबॉडी सौंपने के वक्त का दस्तावेज कहां है? चालान का कोई जिक्र नहीं है। सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि चालान उनके रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं है। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट से कहा कि उन्हें तत्काल दस्तावेज नहीं मिल पाया है और वह इस बारे में बाद में अदालत को बताएंगे। इस पर सीबीआई और पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा गया।

उठे सुप्रीम सवाल

  • सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में FIR दर्ज होने में कोलकाता पुलिस की ओर से की गई 14 घंटे की देरी पर सवाल उठाया।
  • महिला डॉक्टर की तस्वीरें सभी सोशल मीडिया मंचों से तत्काल हटाने का निर्देश दिया।
  • अदालत ने सवाल किया कि पोस्टमॉर्टम के लिए डेडबॉडी सौंपने के वक्त का दस्तावेज कहां है?

CISF को सुविधा दे राज्य सरकार: कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को यह भी निर्देश दिया कि वह CISF के साथ संपर्क कायम करे। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तैनात उसके कर्मियों के लिए ठहरने की सुविधा और जरूरी सुरक्षा उपकरणों को मुहैया करवाए। शीर्ष अदालत ने केंद्र की इस बात पर गौर किया कि CISF की एक कंपनी को आरजी कर कॉलेज में आरएमए क्वॉर्टर, कोलकाता नगर निगम के एक स्कूल और इंदिरा मातृ सदन में ठहराया गया है। हालांकि, बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दावा किया कि बल ने जो भी सुविधाएं मांगी थीं, वे उन्हें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अधिकातर कर्मी अस्पताल परिसर में रह रहे हैं।

केंद्र की साजिश में वामपंथी दल शामिल : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में जन आक्रोश को लेकर केंद्र साजिश रच रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसमें कुछ वामपंथी दल भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता के माता-पिता को कभी पैसों की पेशकश नहीं की। वहीं, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि भारत के लोकतंत्र का सिर शर्म से झुक गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

Previous Post

पुलिस का चॉपर, 2000 जवान तब जाकर गिरफ्तार हुआ पादरी, घिनौने हैं इसके अपराध

Next Post

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, रिटायर्ड हवलदार को पीट-पीटकर मार डाला

Next Post
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, रिटायर्ड हवलदार को पीट-पीटकर मार डाला

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, रिटायर्ड हवलदार को पीट-पीटकर मार डाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता
  • ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें
  • टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज
  • बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच
  • आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In