• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पुलिस का चॉपर, 2000 जवान तब जाकर गिरफ्तार हुआ पादरी, घिनौने हैं इसके अपराध

पुलिस का चॉपर, 2000 जवान तब जाकर गिरफ्तार हुआ पादरी, घिनौने हैं इसके अपराध

September 10, 2024
डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

June 3, 2026
ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

June 3, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज

June 3, 2026
बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

June 3, 2026
आईपीओ

आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम

June 3, 2026
AI

90% कंपनियों ने बढ़ाया एआई खर्च, केवल 12% बता पाईं राजस्व पर असर

June 3, 2026
अरिजीत सिंह

संघर्ष से सफलता तक: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गीत की अनसुनी कहानी

June 3, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

‘दूरी ने बढ़ाईं दूरियां’, सुश्मिता सेन संग रिश्ते पर ललित मोदी का खुलासा

June 3, 2026
वैभव सूर्यवंशी

भारत ए टीम में वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए मिला बड़ा मौका

June 3, 2026
भारत इंग्लैंड

विश्व कप से पहले लय की तलाश, सीरीज जीतने उतरेगा भारत

June 3, 2026
स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

June 3, 2026
हवन

अग्नि: सनातन परंपरा का दिव्य संदेशवाहक

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

पुलिस का चॉपर, 2000 जवान तब जाकर गिरफ्तार हुआ पादरी, घिनौने हैं इसके अपराध

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 10, 2024
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पुलिस का चॉपर, 2000 जवान तब जाकर गिरफ्तार हुआ पादरी, घिनौने हैं इसके अपराध

फिलीपींस में धर्म के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। फिलीपींस पुलिस ने रविवार को स्वंयभू भगवान का बेटा अपोलो क्विबोलोय को गिरफ्तार कर लिया है। अपोलो फिलीपींस के ही किंगडम ऑफ जीसस क्राइस्ट चर्च में पादरी है। 74 वर्षीय पादरी के ऊपर नाबालिगों के साथ दुष्कर्म, चाइल्ड सेक्स ट्रैफिकिंग, यौन अपराध और मानव तस्करी जैसे घिनौने आरोप हैं। लगातार दो हफ्तों तक उसके अनुयायियों से जूझने के बाद पुलिस को रविवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। इस अभियान के दौरान पुलिस के करीब 2 हजार जवान और कई हेलिकॉप्टर लगातार जुटे रहे।

अपोलो क्विबोलोय फिलीपींस में एक बड़ा धार्मिक नाम है। उसकी जान पहचान का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिलीपींस के पिछले राष्ट्रपति उसके बहुत ही खास दोस्त थे। अपोलो ने अपने इस प्रभुत्व को जमाने की शुरुआत 1985 से ही कर दी थी, जब उसने किंगडम ऑफ जीसस क्राइस्ट की स्थापना की थी। इस संगठन के आज केवल फिलीपींस में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में करीब 200 से ज्यादा देशों में लाखों अनुयायी हैं। यह स्वंय को भगवान का बेटा बताकर प्रचारित करता था और इसाई धर्म के बारे में लोगों को मार्गदर्शित करता था।

सेक्स ट्रैफिकिंग समेत लगे कई घिनौने आरोप

अपोलो पर आरोप है कि उसने धार्मिक प्रभाव में लाकर सैकड़ों महिलाओं और बच्चों को अपना निजी गुलाम बना लिया और उनसे मन चाहे काम करवाता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अपोलो के ज्यादातर शिकार नाबालिग बच्चे होते थे, जिनको उसका निजी असिस्टेंट के तौर पर भर्ती किया जाता था और फिर वह उनका यौन शोषण करता था। 2021 में अमेरिका में अपोलो के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ था जिसके अनुसार अपोलो अपने निजी कर्मचारियों के साथ सेक्सुअल हैरिसमेंट करता था और उनके मना करने पर उनको नरक की आग में जलाने की धमकी देता था। वह लोगों से लिखवाता था कि उन्होंने अपना पूरा जीवन और शरीर अपोलो को समर्पित कर दिया है।

अब पुलिस की गिरफ्त में कथित ‘भगवान का बेटा’

अपोलो को एफबीआई ने 2021 में ही मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल कर लिया था लेकिन अपने मजबूत राजनीतिक समर्थन के कारण वह हमेशा ही बचता रहा। लेकिन लगातार उसकी हरकतों की शिकायत मिलने के बाद फिलीपींस सुरक्षा बलों ने चर्च पर रेड मारी। करीब 2000 जवानों ने चर्च को दो हफ्तों तक घेरे रखा। लेकिन उसके अनुयायियों ने उसकी गिरफ्तारी नहीं होने दी। वह उसे बचाने के लिए ढाल की तरह खड़े हो गए। उसकी गिरफ्तारी के पहले पुलिस को वहां पर थर्मल इमेजिंग और रडार सिस्टम का भी उपयोग करना पड़ा। पूरे परिसर के चारों तरफ पुलिस के हेलिकॉप्टर लगातार चक्कर लगाते रहे। फिर आखिरकार रविवार की रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ही लिया।

Previous Post

एटकिंसन की इंग्लैंड की वनडे टीम से छुट्टी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस पेसर को मौका

Next Post

कोलकाता रेप-मर्डर केस: ड्यूटी की कीमत पर प्रदर्शन नहीं वरना….

Next Post
कोलकाता रेप-मर्डर केस: ड्यूटी की कीमत पर प्रदर्शन नहीं वरना….

कोलकाता रेप-मर्डर केस: ड्यूटी की कीमत पर प्रदर्शन नहीं वरना....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता
  • ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें
  • टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज
  • बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच
  • आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In