• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बदलापुर रेप केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग

बदलापुर केस में मारे गए आरोपी के पिता ने HC में दायर की याचिका, SIT जांच की मांग

September 25, 2024
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

बदलापुर केस में मारे गए आरोपी के पिता ने HC में दायर की याचिका, SIT जांच की मांग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 25, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
बदलापुर रेप केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग

मुंबई। बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारे गए आरोपी अक्षय शिंदे के पिता ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की। इसमें उन्होंने विशेष जांच दल (SIT) से मामले की जांच कराने की मांग रखी है। अन्ना शिंदे ने वकील अमित कटरनवारे के जरिए दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या फर्जी मुठभेड़ में की गई। वकील कटरनवारे ने कहा, ‘आरोपी उस समय हिरासत में था, जब उसे फर्जी मुठभेड़ में गोली मार दी गई। यह वर्दीधारी अपराधियों की ओर से की गई निर्मम हत्या है।’

रिपोर्ट के मुताबिक, अन्ना शिंदे की याचिका पर बुधवार को जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की पीठ सुनवाई करेगी। 24 वर्षीय अक्षय शिंदे पर ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में 2 नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। स्कूल में संविदा सफाईकर्मी शिंदे को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। लोग इस मामले में सख्त ऐक्शन लिए जाने की मांग कर रहे थे।

शिंदे की मौत को लेकर पुलिस का क्या दावा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिंदे को सोमवार शाम को उसकी पूर्व पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ दर्ज FIR के संबंध में नवी मुंबई की तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था, तभी गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने दावा किया कि मुंब्रा बाईपास के पास शिंदे को उस समय मार गिराया गया, जब उसने एस्कॉर्ट टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी की छीन ली थी। पुलिस ने दावा किया कि एक सहायक पुलिस निरीक्षक को गोली मारने के बाद दूसरे अधिकारी ने उस पर गोली चलाई और उसे कलवा सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

महाराष्ट्र सरकार ने तो CID को सौंपी जांच

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य अपराध जांच विभाग (CID) अक्षय शिंदे की मौत की जांच करेगा। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों के एक दल ने उस पुलिस वाहन की जांच की, जिसमें सोमवार की शाम को एक पुलिसकर्मी ने शिंदे को गोली मारी थी। उन्होंने बताया कि सीआईडी अधिकारी अक्षय शिंदे के माता-पिता के बयान भी दर्ज करेंगे। उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस के इस दावे को चुनौती दी है कि पहले अक्षय ने एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिससे उसकी मौत हो गई।

Tags: बदलापुर
Previous Post

BCCI ने किया रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड का ऐलान, ईरानी कप में ऋतुराज संभालेंगे कमान

Next Post

एक और कांग्रेसी CM पर लटकी अदालती तलवार, नोट फॉर वोट केस में कोर्ट ने बुलाया

Next Post
एक और कांग्रेसी CM पर लटकी अदालती तलवार, नोट फॉर वोट केस में कोर्ट ने बुलाया

एक और कांग्रेसी CM पर लटकी अदालती तलवार, नोट फॉर वोट केस में कोर्ट ने बुलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In