• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
BCCI ने किया रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड का ऐलान, ईरानी कप में ऋतुराज संभालेंगे कमान

BCCI ने किया रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड का ऐलान, ईरानी कप में ऋतुराज संभालेंगे कमान

September 25, 2024
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

BCCI ने किया रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड का ऐलान, ईरानी कप में ऋतुराज संभालेंगे कमान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 25, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
BCCI ने किया रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड का ऐलान, ईरानी कप में ऋतुराज संभालेंगे कमान

बीसीसीआई ने मंगलवार को ईरानी कप 2024 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड का ऐलान कर दिया। 15 सदस्यीय टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। अभिमन्यु ईश्वरन को उपकप्तान बनाया गया है। रेस्ट ऑफ इंडिया की 1 से 5 अक्तूबर तक मुंबई से भिड़ंत होगी। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई 2023-24 रणजी ट्रॉफी चैंपियन है।

गायकवाड़ और ईश्वरन ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया। गायकवाड़ ने 232 और ईश्वरन ने 309 रन बनाए थे। ईश्वरन ने दो शतक जड़कर खूब वाहवाही बटोरी। दोनों एक बार फिर बल्ले से छाप छोड़ने की फिराक में होंगे। वहीं, संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली क्योंकि ध्रुव जुरेल और ईशान किशन को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। संजू और ईशान ने दलीप ट्रॉफी में शतक जमाया था।

जुरेल और तेज गेंदबाज यश दयाल भले ही रेस्ट ऑफ इंडिया का हिस्सा हैं लेकिन दोनों को लेकर एक पेच है। दरअसल, दयाल और जुरेल की मुंबई के खिलाफ भागीदारी कानपुर टेस्ट में नहीं खेलने पर निर्भर करेगी। दोनों बांग्लादेश के विरुद्ध दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल हैं, जो 27 सितंबर से शुरू होगा। दयाल और जुरेल चेन्नई टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।

रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर।

सरफराज खान को अगर कानपुर टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली तो उन्हें भी ईरानी कप के लिए भारतीय टीम से रिलीज किया जा सकता है। वह अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली मुंबई टीम का हिस्सा हो सकते हैं। बीसीसीआई ने कहा, ”सरफराज खान को दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में बरकरार रखा गया है। वह अगर कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की एकादश का हिस्सा नहीं बनते है तो उन्हें मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।”

Previous Post

तिरुपति लड्डू विवाद से सहमी ओडिशा सरकार, पुरी के जगन्नाथ मंदिर पर बड़ा कदम

Next Post

बदलापुर केस में मारे गए आरोपी के पिता ने HC में दायर की याचिका, SIT जांच की मांग

Next Post
बदलापुर रेप केस का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग

बदलापुर केस में मारे गए आरोपी के पिता ने HC में दायर की याचिका, SIT जांच की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In