• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मनचले हो जाएं सावधान, एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा आदेश

यूपी के विजनरी यूथ को ब्‍लॉकों में फेलोशिप, रखे जाएंगे टाउन प्‍लानर और बदलेंगे आवास विभाग के नियम

July 6, 2022
त्याग मुक्ति का और भोग बंधन का मार्ग है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

त्याग मुक्ति का और भोग बंधन का मार्ग है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 14, 2026
अप्रशस्त इच्छाओं पर नियंत्रण का हो प्रयास : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

अप्रशस्त इच्छाओं पर नियंत्रण का हो प्रयास : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

July 14, 2026
शहजाद भट्टी कनेक्शन पर एटीएस का शिकंजा, पुणे के 66 लोगों से पूछताछ शुरू

शहजाद भट्टी कनेक्शन पर एटीएस का शिकंजा, पुणे के 66 लोगों से पूछताछ शुरू

July 14, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

हॉर्मुज जलडमरूमध्य हमले पर भारत सख्त, ईरान-अमेरिका से तनाव कम करने की अपील

July 14, 2026
‘केतन सिर्फ केस फाइल न बने’, मां ने पीएम मोदी से मांगा न्याय

‘केतन सिर्फ केस फाइल न बने’, मां ने पीएम मोदी से मांगा न्याय

July 14, 2026
‘स्टिल अलाइव’ से पहले का अंधेरा: समाय रैना की संघर्ष भरी दास्तान

‘कोर्ट को हल्के में लिया’, समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट नाराज; लगाया 3 लाख का दंड

July 14, 2026
पिकैक्स माउंटेन: ईरान-अमेरिका संघर्ष का नया मोर्चा?

पिकैक्स माउंटेन: ईरान-अमेरिका संघर्ष का नया मोर्चा?

July 14, 2026
राम मंदिर दान चोरी मामले में नया खुलासा, ट्रस्ट ने स्वीकार की अनियमितता

राम मंदिर दान चोरी मामले में नया खुलासा, ट्रस्ट ने स्वीकार की अनियमितता

July 14, 2026
भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट का संतुलनकारी आदेश: बसंत पंचमी पर पूजा भी, नमाज भी

भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, नमाज के लिए बाहर व्यवस्था करने को कहा

July 14, 2026
अनुपम खेर का दो टूक जवाब, ट्रोलिंग और नसीरुद्दीन विवाद पर रखी बात

अनुपम खेर का दो टूक जवाब, ट्रोलिंग और नसीरुद्दीन विवाद पर रखी बात

July 14, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

सीट बंटवारे पर बढ़ी तकरार, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अग्निपरीक्षा

July 14, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

नागरिकता मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के 28 आदेश रद्द

July 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

यूपी के विजनरी यूथ को ब्‍लॉकों में फेलोशिप, रखे जाएंगे टाउन प्‍लानर और बदलेंगे आवास विभाग के नियम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2022
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
मनचले हो जाएं सावधान, एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा आदेश

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

लखनऊ:

यूपी के ब्‍लॉकों में विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए विजनरी यूथ की सेवाएं ली जाएंगी। उन्‍हें 2 साल की फेलोशिप मिलेगी। हर नगर निगम में टाउन प्‍लानर रखे जाएंगे। इसके साथ ही वारिस के नाम प्रापर्टी ट्रांसफर या गिफ्ट डीड करने के मामले में खारिज-दाखिल पर अब क्रमश 5 हजार और 10 हजार ही शुल्‍क देना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आवास विभाग के अधिकारियों को इसके लिए नियमावली बनाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री के समक्ष आवास विभाग के अधिकारियों ने म्यूटेशन नियमावली, जल शुल्क और अंबार शुल्क नियमावली का प्रस्तुतीकरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापक जनहित के लिए विकास प्राधिकरणों में संपत्ति के नामांतरण (म्यूटेशन) की प्रक्रिया का सरलीकरण जरूरी है। मौजूदा समय संपत्ति की कुल कीमत का म्यूटेशन शुल्क एक फीसदी लिया जा रहा है। इसे कम करने की जरूरत है। मौजूदा प्रक्रिया भी काफी जटिल है इसे तकनीक के सहयोग से व्यावहारिक बनाया जाए।

युवाओं के लिए शुरू होगी नई फेलोशिप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि आकांक्षात्मक विकास खंडों के उचित विकास के लिए विशिष्ट फेलोशिप कार्यक्रम शुरू किया जाए। यह फेलोशिप दो वर्ष के लिए होगी। इसमें तकनीकी, प्रबंधन डिग्रीधारी विजनरी युवाओं को तैनात किया जाए।

आकांक्षात्मक विकास खंडों के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विशिष्ट फेलोशिप कार्यक्रम शुरू किया जाए। विजनरी युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर होगा। युवाओं का चयन पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम किया जाए। अच्छी मासिक धनराशि दी जाए। इन्हें टैबलेट, स्मार्टफोन आदि तकनीकी उपकरण भी दिए जाएं।

हर साल तय होगा जल और मलबा शुल्क
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल और अंबार शुल्क की दरें हर साल तय की जाएं। इसके लिए आयकर विभाग के कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स को आधार बनाया जाए। विकास प्राधिकरण की भूमि, सार्वजनिक मार्ग या सार्वजनिक स्थान पर निर्माण सामग्री रखने वालों या निकाय पर अंबार शुल्क की दरों में संशोधन पर विचार किया जाए। अंबार शुल्क नियमावली बनाई जाए।

सभी प्राधिकरणों में टाउन प्लानर रखे जाएंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फ्री होल्ड या गिफ्ट की जानी वाली संपत्ति के मूल्य के आधार पर अधिकतम 10,000 रुपये म्यूटेशन शुल्क लिया जाए। लीज संपत्ति की स्थिति में एक फीसदी म्यूटेशन फीस ली जा सकती है। संपत्ति नामांतरण की प्रक्रिया जनहित गारंटी अधिनियम में है। इसका ध्यान रखते हुए आम नागरिक के आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। सभी प्राधिकरणों व निकायों में टाउन प्लानर रखे जाएं। परियोजनाओं का निर्धारण करते समय आगामी 50 वर्षों की स्थिति को ध्यान में रखें। हर कॉलोनी में सभी जरूरी सुविधाएं हों। अवैध कॉलोनियों को विकसित न होने दें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विकास प्राधिकरणों द्वारा निवासियों से जल शुल्क लेने की व्यवस्था की जाए। अधिकांश विकास प्राधिकरणों में जल शुल्क नहीं लिया जा रहा है। लखनऊ व वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा अपने स्तर पर निर्धारित शुल्क पर जल शुल्क लिया जा रहा है। इसके लिए नियमावली बनाई जाए।

लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण दो माह में शुरू हो
सीएम ने लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर का काम दो माह में शुरू करने का निर्देश दिया। यह योजना लखनऊ को एक आकर्षक स्वरूप देने वाली होगी। गोमती नदी के दोनों तटों और नैमिषारण्य अतिथि भवन के आसपास कुछ झुग्गी बस्तियां हैं। इनका चिह्नीकरण यहां के निवासियों को कहीं और बसाया जाए। बटलर झील को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण, नगरीय निकाय, प्रशासन और पुलिस यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी किसी भी परिस्थिति में अवैध बस्तियां व रिहायशी कॉलोनी न बसने पाए। लखनऊ आज मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में अत्याधुनिक नगरीय सुविधाओं से लैस हो रही है। विभिन्न नगरों से लोग यहां आकर अपना स्थायी निवास बनाना चाहते हैं।

विकास खंडो में मैन पावर की कमी न हो: मुख्यमंत्री
सीएम ने निर्देश दिए कि आकांक्षात्मक विकासखंडों का विकास हमारी प्राथमिकता में है। वहां मैनपॉवर की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इन विकास खंडों में बीडीओ, खंड शिक्षा अधिकारी, एडीओ पंचायत, सीडीपीओ, पशु चिकित्सा अधिकारी, राजस्व कर्मी आदि की तैनाती रहे।

उन्होंने कहा कि मई 2022 को बेसलाइन मानते हुए चयनित इंडिकेटर पर ब्लॉक वार सूचना वर्तमान माह के अंत में एकत्रित कर ली जाए। इसके बाद हर माह की 15 तारीख तक संबंधित जिलों द्वारा ताजा प्रगति विवरण फीड की जाए। इसकी पुष्टि संबंधित विभागों द्वारा भी कराई जाए। इसकी प्रगति को सीएम डैशबोर्ड से भी जोड़ा जाए। सीएम ने कहा कि आकांक्षात्मक विकासखंडों में कार्यक्रम से शोधार्थियों को विकास के विभिन्न क्षेत्रों को समझने तथा उनमें सहयोग करने का सुअवसर प्राप्त होगा, जो उनके भविष्य निर्माण में भी सहायक होगा।

Previous Post

यूपी में एक दिन में 25 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का रिकॉर्ड, सभी स्थलों की जियो टैगिंग

Next Post

अभिव्यक्ति की आजादी हिंदू देवताओं के लिए रिजर्व नहीं हो सकती… ‘मां काली’ पर शिवसेना सांसद का हमला

Next Post
इलेक्शन कमीशन चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दे, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़नी बंद हो जाएंगी: प्रियंका चतुर्वेदी

अभिव्यक्ति की आजादी हिंदू देवताओं के लिए रिजर्व नहीं हो सकती... 'मां काली' पर शिवसेना सांसद का हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • त्याग मुक्ति का और भोग बंधन का मार्ग है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • अप्रशस्त इच्छाओं पर नियंत्रण का हो प्रयास : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
  • शहजाद भट्टी कनेक्शन पर एटीएस का शिकंजा, पुणे के 66 लोगों से पूछताछ शुरू
  • हॉर्मुज जलडमरूमध्य हमले पर भारत सख्त, ईरान-अमेरिका से तनाव कम करने की अपील
  • ‘केतन सिर्फ केस फाइल न बने’, मां ने पीएम मोदी से मांगा न्याय
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In