• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दुनिया देखेगी नापाक इरादों के शिकस्त की कहानी… कश्मीर के चुनाव का ऐलान कर बोला आयोग

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक साथ आएगा परिणाम

October 15, 2024
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

June 16, 2026
कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

June 16, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का दो टूक संदेश: न परमाणु हथियार, न ईरान को अरबों डॉलर

June 16, 2026
भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

June 16, 2026
यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

June 16, 2026
न्यायोचित

“ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे”, नेतन्याहू का सख्त संदेश

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

June 16, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

अधूरी सड़क ने ली जान, गड्ढे में गिरकर अस्पताल मैनेजर की मौत

June 16, 2026
बिहार में झटका, केरल में जोर! तेजस्वी अब कांग्रेस के खिलाफ वाम के संग

खान सर-रोशन सर विवाद में तेजस्वी की एंट्री, सीबीआई जांच की मांग

June 16, 2026
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट

June 16, 2026
शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक साथ आएगा परिणाम

49 सीटों पर उपचुनाव भी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 15, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
दुनिया देखेगी नापाक इरादों के शिकस्त की कहानी… कश्मीर के चुनाव का ऐलान कर बोला आयोग

File Photo

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहला राउंड 13 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 तारीख को होगा। उसी दिन महाराष्ट्र में भी वोटिंग होनी है। दोनों ही राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ ही 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। झारखंड के कई जिले नक्सल प्रभावित हैं और सुरक्षा की चिंताएं रहती हैं। इसी के चलते दो राउंड में मतदान कराने का फैसला लिया गया है। फिर भी यह बड़ा फैसला है क्योंकि 2019 में यहां 5 चरणों में मतदान कराया गया था। इन दोनों राज्यों के साथ ही 13 नवंबर को वायनाड लोकसभा सीट पर भी मतदान होगा। यह सीट राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई है।

महाराष्ट्र में लोकसभा उपचुनाव भी होना है। इसके लिए भी 20 नवंबर को एक साथ ही मतदान कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 10 की बजाय कुल 9 विधानसभा सीटों पर ही उपचुनाव होगा। यूपी में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव नहीं होगा। सभी 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान करा लिया जाएगा और एक साथ ही 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। कुल 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव 20 नवंबर को कराने का फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 145 है। वहीं झारखंड में 81 सीटें हैं और बहुमत का नंबर 42 है। महाराष्ट्र में 26 नवंबर को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं झारखंड में 5 जनवरी तक नई सरकार का गठन हो जाना चाहिए। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा के कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए ही नवंबर में चुनाव कराने का फैसला लिया है।


झारखंड में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर्स की संख्या
चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम आदिवासी इलाकों और शहरों में स्लम में लोगों को प्रोत्साहित करेंगे कि वे मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा निकलें। लोकसभा चुनाव में हमने बस्तर में ऐसा प्रयास किया था और उसके अच्छे नतीजे आए थे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या 1.6 करोड़ है, जबकि 1.3 करोड़ से ज्यादा पुरुष मतदाता हैं। इस तरह झारखंड में महिला वोटर्स की संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक है।महाराष्ट्र में बनेंगे एक लाख से ज्यादा पोलिंग बूथमहाराष्ट्र में कुल 1 लाख 186 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। महिलाओं के लिए अलग से बूथ भी बनेंगे। इसके अलावा बूथों पर बुजुर्ग एवं महिला वोटर्स को वेटिंग के दौरान आराम के लिए बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। आपराधिक प्रवृत्ति वाले उम्मीदवारों को तीन बार मीडिया में अपने बारे में जानकारी देनी होगी। इसके अलावा पार्टियों को भी बताना होगा कि आखिर उन्हें ही क्यों टिकट दिया जा रहा है।

चुनाव आयोग बोला- इलेक्शन में मनी और मसल पावर पर कसेंगे लगाम

चुनाव आयुक्त ने कहा कि हर तरह से निष्पक्ष चुनाव पर फोकस रहेगा। किसी भी तरह के प्रलोभन पर नजर रहेगी। मनी, मसल पावर पर लगाम कसी जाएगी। इसके अलावा नशे आदि पर भी रोक लगाने का प्रयास रहेगा। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि हमने तय किया है कि किसी भी मतदाता को 2 किलोमीटर से ज्यादा का सफर वोटिंग के लिए न करना पड़े। महाराष्ट्र और झारखंड की सीमाओं पर भी कड़ी चौकसी रखी जाएगी ताकि दूसरे राज्यों से कैश, नशे आदि की तस्करी न होने पाए।

Previous Post

ओवर कॉन्फिडेंस में न रहना; हरियाणा की हार के बाद राहुल ने किया नेताओं को अलर्ट

Next Post

पेजर फट सकता है तो ईवीएम क्यों नहीं हो सकता हैक, चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Next Post
राजीव कुमार

पेजर फट सकता है तो ईवीएम क्यों नहीं हो सकता हैक, चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू
  • दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल
  • कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज
  • ट्रंप का दो टूक संदेश: न परमाणु हथियार, न ईरान को अरबों डॉलर
  • भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In