• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025

पाकिस्तान ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल पर दी सहमति

November 30, 2024
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

May 7, 2026
ऑपरेशन सिंदूर: फिल्म टाइटल के लिए प्रोड्यूसर्स में होड़

सिंदूर का संदेश : अब भारत सहन नहीं, प्रतिकार करता है

May 7, 2026
राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर भारत के अटूट संकल्प का प्रतीक : राजनाथ सिंह

May 7, 2026
भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया : टॉम कूपर

भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया : टॉम कूपर

May 7, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

खनिज अधिकार कर विवाद : सुप्रीम कोर्ट 20 मई को करेगा सुनवाई

May 7, 2026
मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

May 7, 2026
भारत से रिश्तों पर गर्व, अमेरिका को ईरान की दो टूक; कहा- हम भी सुपरपावर

भारत से रिश्तों पर गर्व, अमेरिका को ईरान की दो टूक; कहा- हम भी सुपरपावर

May 7, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

“समझौता करो, नहीं तो बमबारी होगी” : डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी

May 7, 2026
सूरीनाम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गिरमिटिया संघर्ष को बताया प्रेरणा

सूरीनाम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गिरमिटिया संघर्ष को बताया प्रेरणा

May 7, 2026
भाजपा की बंगाल जीत पर बांग्लादेश की नजर, सीमा पर ‘पुशबैक’ को लेकर बढ़ी चिंता

भाजपा की बंगाल जीत पर बांग्लादेश की नजर, सीमा पर ‘पुशबैक’ को लेकर बढ़ी चिंता

May 7, 2026
संकट की आंधी में स्थिर भारत — अवसर गढ़ती एक उभरती शक्ति

संकट की आंधी में स्थिर भारत — अवसर गढ़ती एक उभरती शक्ति

May 7, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

“मतगणना या ‘मंगरना’?” – अखिलेश यादव का सत्तापक्ष पर बड़ा आरो

May 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

पाकिस्तान ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल पर दी सहमति

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 30, 2024
in खेल, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025

स्पोर्ट्स डेस्क:बहिष्कार की धमकी से पीछे हटते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से कहा है कि वह अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ को स्वीकार करने को तैयार है लेकिन विश्व संस्था को 2031 तक भारत में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भी यही व्यवस्था अपनाने की अनुमति देनी होगी। पीसीबी के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को बताया कि बोर्ड इस ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर सहमत होने के लिए सालाना राजस्व चक्र में ज्यादा हिस्सेदारी की मांग भी कर रहा है। सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत इस ‘हाइब्रिड मॉडल’ में अपने मैच दुबई में खेलेगा जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला भी शामिल है। चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी-मार्च में होनी है।

पीसीबी ने पहले टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी जिससे यह प्रस्ताव थोड़ा नरमी भरा है। उसने कहा था कि अगर उसे मेजबानी के पूर्ण अधिकार नहीं दिये गये और भारत की तटस्थ स्थल की मांग स्वीकार कर ली गई तो वह टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा।

पीसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘मौजूदा स्थिति यह है कि पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि वह ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी तभी स्वीकार करेगा जब बोर्ड इस बात पर सहमत हो कि भविष्य में सभी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टूर्नामेंट इसी प्रणाली के आधार पर होंगे और पाकिस्तान अपने मैच खेलने के लिए भारत नहीं जाएगा।’’

भारत को 2031 तक भारत को आईसीसी के तीन पुरुष टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है जिसमें श्रीलंका के साथ मिलकर 2026 टी20 विश्व कप, 2029 चैंपियंस ट्रॉफी तथा बांग्लादेश के साथ मिलकर 2031 वनडे विश्व कप का आयोजन किया जायेगा।

यह देखते हुए कि बांग्लादेश और श्रीलंका मुख्य टूर्नामेंट के दो सह-मेजबान हैं और अगर वे भी इसके खिलाफ जोर देते हैं तो पाकिस्तान को भारत की यात्रा करने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। विवाद का मुद्दा सिर्फ 2029 चैंपियंस ट्रॉफी हो सकता है जो पूरी तरह से भारत में आयोजित की जाएगी।

एक और विवाद अगले साल अक्टूबर में होने वाला महिला वनडे विश्व कप हो सकता है जो भारत में ही आयोजित किया जाएगा। अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अनिश्चितता की स्थिति अब अगले कुछ दिनों में सुलझने की उम्मीद है क्योंकि अब आईसीसी कार्यकारी बोर्ड पाकिस्तान की नयी मांगों पर विचार करेगा।

आईसीसी बोर्ड ने शुक्रवार को समाधान खोजने के लिए संक्षिप्त बैठक की थी लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। नकवी के अपने देश के अड़ियल रूख पर अडिग रहने के बाद विश्व संस्था ने अंत में पीसीबी को कहा कि या तो वह ‘हाइब्रिड मॉडल’ में खेलने के लिए तैयार रहे या फिर टूर्नामेंट से बाहर होने के लिए तैयार रहे। इस स्थिति के कारण टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा में देरी हुई है।

पीसीबी सूत्र ने दावा किया कि नकवी दबाव के बावजूद अपने रुख पर कायम हैं और उन्होंने ‘हाइब्रिड मॉडल’ को स्वीकार करने के लिए आईसीसी से वित्तीय भत्ते की भी मांग की है। सूत्र ने कहा, ‘‘पाकिस्तान यह भी चाहता है कि आईसीसी बोर्ड राजस्व में वित्तीय चक्र में उसके हिस्से को 5.75 प्रतिशत से बढ़ा दे और नकवी इस पर अड़े हुए हैं लेकिन उन्होंने मेजबानी के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं मांगा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोग कह रहे हैं कि नकवी ने अपनी सरकार से बात करने के बाद फिर बताने के लिए समय मांगा है। लेकिन हमें नहीं पता कि क्या वह सरकार के समर्थन से वहां गए थे और उन्होंने आईसीसी बोर्ड की वर्चुअल बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए पहले ही उनकी मंजूरी मांगी थी।’’ नकवी अपने देश के गृह मंत्री भी हैं। पीसीबी अगर किसी फायदे के बिना पीछे हटता है तो उन्हें सार्वजनिक रूप से आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।

इससे पहले नकवी ने दुबई में अमीरात क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मुबाशिर उस्मानी से भी मुलाकात की जिसमें उन्होंने बताया कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए तैयार है और सभी तैयारियां तय समय पर चल रही हैं। हालांकि पीसीबी के सूत्र ने इस अटकल को खारिज कर दिया कि भारत की मांगों को स्वीकार करने के लिए बोर्ड को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 60 लाख डॉलर की मेजबानी फीस के अलावा दो करोड़ अमेरिकी डॉलर का बोनस मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने केवल एक ही रुख अपनाया है और वह भविष्य में भारत में किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा और भविष्य में होने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल लागू किया जाना चाहिए, जिसमें पाकिस्तान और भारत अपने मैच तटस्थ स्थानों पर खेलेंगे। ’पाकिस्तान ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल पर दी सहमति

Previous Post

एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

Next Post

मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व और उपाय

Next Post
मार्गशीर्ष अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व और उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग
  • सिंदूर का संदेश : अब भारत सहन नहीं, प्रतिकार करता है
  • ऑपरेशन सिंदूर भारत के अटूट संकल्प का प्रतीक : राजनाथ सिंह
  • भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया : टॉम कूपर
  • खनिज अधिकार कर विवाद : सुप्रीम कोर्ट 20 मई को करेगा सुनवाई
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In