डेस्क:बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज के SME आईपीओ पर बड़ा फैसला लिया है। सेबी ने इस कंपनी के आईपीओ को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही सेबी ने कंपनी को निवेशकों को पैसा वापस करने के लिए कहा।
एक हफ्ते में पैसे लौटाने के आदेश
सेबी के 16 पेज के ऑर्डर में कहा गया है- ट्रैफिकसोल को उन निवेशकों द्वारा भुगतान किए गए पैसे वापस करने का निर्देश दिया गया है, जिन्हें आईपीओ में शेयर आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही बाजार नियामक ने बीएसई को बैंकरों के साथ समन्वय में रिफंड प्रक्रिया की निगरानी करने का भी निर्देश दिया है। सेबी के आदेश के मुताबिक निवेशकों को पैसे वापस करने की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी की जानी चाहिए।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

