स्पोर्ट्स डेस्क:अंडर-19 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। शारजाह में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने इंडिया को 174 रन का टारगेट दिया।
जवाब में भारत ने 21.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने 34 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से कप्तान थेवमिका, मनीषा और चामुदिथा ने 1-1 विकेट लिए। कप्तान अमान ने सिक्स लगाकर मैच जिताया।
इससे पहले चेतन शर्मा के तीन विकेट की मदद से भारत ने श्रीलंका को 46.2 ओवर में 173 रन पर ऑलआउट कर दिया था। श्रीलंका की तरफ से लैकविन अबेसिंघे ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
भारत की तरफ से चेतन शर्मा के अलावा किरण चोरमाले और आयुष म्हात्रे को 2-2 विकेट मिला। वहीं युद्धजीत और हार्दिक ने 1-1 विकेट लिए।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

