स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है। शुक्रवार को भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन टीम 180 रन ही बना सकी। नीतीश रेड्डी ने 42 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लिए।
फिलहाल पहले दिन के तीसरे सेशन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने 47 रन के स्कोर पर 1 विकेट गंवा दिया है। नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। उस्मान ख्वाजा 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया, बुमराह इस साल 50 टेस्ट विकेट ले चुके हैं।
भारत ने मैच की पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया था। शुभमन गिल ने 31 और केएल राहुल ने 37 रन बनाकर पारी संभाली। दोनों के आउट होते ही टीम बिखर गई, विराट कोहली 7 और रोहित शर्मा 3 ही रन बना सके। रवि अश्विन ने 22 और ऋषभ पंत ने 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया से पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड को 2-2 विकेट मिले।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

